एक्सप्लोरर

INDvsWI: 649 रनों के जवाब में 181 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज़ की पहली पारी

भारत के 649 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज़ की पहली पारी महज़ 181 रनों पर सिमट गई है.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने वेस्टइंडीज़ की पहली पारी 181 रनों पर समेट दी है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 649 रन बनाए थे जिसके जवाब में विंडीज़ टीम फॉलो-ऑन भी नहीं बचा सकी और वो 468 रनों से पिछड़ गई.

तीसरे दिन 94/6 से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम को रोस्टन चेज़ और कीमो पॉल ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की. दोनों बल्ल्बाज़ों ने तेज़ रफ्तार में रन बनाए. लेकिन 147 के स्कोर पर आते ही उमेश यादव ने टीम इंडिया को ज़रूरी विकेट दिला दिया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर वेस्टइंडीज़ के लिए पारी की सबसे बड़ी 73 रनों की साझेदारी की.

उन्होंने एक बाउंसर पर कीमो पॉल को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया. कीमो 47 रनों की पारी खेल आउट हुए.

उनके विकेट के बाद कप्तान कोहली ने अश्विन को गेंदबाज़ी के लिए बुलाया उन्होंने आते ही रोस्टन चेस को भी चलता किया. रोस्टन चेस अभी अर्धशतक बनाकर खेल ही रहे थे कि अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर वेस्टइंडीज़ की मुश्किलें फिर से बढ़ा दी.

चेस के विकेट के बाद अश्विन ने मेहमान टीम को कोई भी मौका नहीं दिया और पहले ल्युइस और फिर गबरैल को आउट कर 4 विकेट चटकाए और विंडीज़ टीम को 181 रनों पर समेट दिया. 

वेस्टइंडीज़ टीम को 181 रनों पर समेटने के बाद भारत की कुल बढ़त 468 रन हो गई है.

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विशाल 649 रन बनाए थे. जिसमें पृथ्वी शॉ(134 रन), विराट कोहली(139 रन), रविन्द्र जडेजा(100* रन) और चेतेश्वर पुजारा(86 रन) ने शानदार पारियां खेली थी.

इसके बाद टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज़ की टीम खेलने उतरी लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे दिन के खत्म होने तक विंडीज़ टीम ने 94 रनों के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget