एक्सप्लोरर

जेम्स एंडरसन बोले, 'पहले सपने में करना होगा विराट कोहली को आउट'

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा पहला टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है. जहां टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ती पर टीम इंडिया जीत से 84 रन दूर है.

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा पहला टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है. जहां टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ती पर टीम इंडिया जीत से 84 रन दूर है. वहीं इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए 5 विकेटों की दरकार है. वैसे तो अभी विराट और कार्तिक के बाद हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं. लेकिन ये सच्चाई है कि टीम इंडिया की जीत का सबसे अधिक दारोमदार कप्तान विराट कोहली के मजबूत कंधो पर टिका हुआ है. इस बात को इंग्लिश खेमा भी अच्छे से जानता है और विराट के प्रतिद्वंदी जेम्स एंडरसन ने भी कुछ ऐसा ही कहा है. जेम्स एंडरसन चाहते हैं कि तीसरे दिन के बाद रात में सपने में ही वो पहले कोहली को आउट कर दें. जेम्स एंडरसन ने मैच के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि ''आज हम जाकर सोएं और ये सपना देखें कि कल जाते ही सबसे पहले कोहली को आउट करें.'' एंडरसन और विराट कोहली की जंग बेहद पुरानी है, साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन ने विराट कोहली को बहुत परेशान किया था. लेकिन इस बार पहले टेस्ट की दोनों पारियों में विराट ने एंडरसन को खुद पर हावी होने नहीं दिया. एंडरसन ने विराट के अलावा कहा कि 'हमें मुकाबला जीतने के लिए उनके पांच विकेट जल्द से जल्द चटकाने होंगे, नहीं तो वो रन बना लेंगे. हमें दिन के खेल की शुरूआत के पहले 15 से 20 ओवरों में अपनी जान झोंक देनी है. सुबह उन्हें कोई भी मौका नहीं देना क्योंकि मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. हमें इसे जीतने के लिए कुछ खास करना होगा.'' लेकिन एंडरसन की बातों के विपरीत पहली पारी में 149 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान दूसरी पारी में भी 43 रन बनाकर इंग्लैंड के लिए मुसीबत बने हुए हैं. दिनेश कार्तिक भी 18 रन बनाकर कप्तान कोहली का अच्छा साथ दे रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लॉर्ड्स में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड; जानें पूरा मामला
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget