एक्सप्लोरर

आईसीसी ने किया साफ, IPL में नहीं होगा कोई भी हस्तक्षेप

आईसीसी ने सोमवार को कहा कि वह आईपीएल संचालन में हस्तक्षेप नहीं करेगी और इसके बजाय विश्व संस्था की योजना दुनिया भर की लीग के लिये नियमों का मसौदा तैयार करने में भारतीय घरेलू लीग का उपयोग मापदंड के तौर पर करने की है.

हाल ही में ऐसी खबरें आईं थी कि भारत की सबसे लोकप्रीय लीग इंडियन प्रीमियर लीग पर आईसीसी का हस्तक्षेप होने जा रहा है. लेकिन आईसीसी ने सामने आकर इस खबर से इंकार कर दिया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को कहा कि वह आईपीएल संचालन में हस्तक्षेप नहीं करेगी और इसके बजाय विश्व संस्था की योजना दुनिया भर की लीग के लिये नियमों का मसौदा तैयार करने में भारतीय घरेलू लीग का उपयोग मापदंड के तौर पर करने की है.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय मीडिया में रिपोर्ट आयी है कि आईसीसी आईपीएल में हस्तक्षेप करने या उसको संचालित करने की कोशिश कर रहा है जो कि सही नहीं हैं. ऐसी कोई बात नहीं है.’’

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईपीएल के नीतिगत मामलों में आईसीसी भी अपनी बात रखना चाहती है जिसे लीग पर नियंत्रण बनाने का प्रयास माना गया.

उन्होंने कहा, ‘‘कार्यकारी अधिकारियों की समिति (सीईसी) और आईसीसी बोर्ड केा पिछले दिनों में सलाह दी गयी कि खेल की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर लंबे समय तक बने रहने और ख्याति को सुनिश्चित करने के लिये कार्यकारी समूह की अगुवाई में नियमावली तैयार की जाए. ’’

रिचर्डसन ने आईपीएल के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ढांचा अनुकरणीय है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि अभी आईपीएल सहित कुछ बेजोड़ टी20 लीग चल रहे हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर संचालन के लिये मापदंड तय किये हैं और यह कार्यकारी समूह जब नियमों का मसौदा तैयार करेगा तो वह इन मापदंडों पर गौर करेगा. हमारा प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विश्व भर में हमारे अन्य लीग भी इसी तरह के न्यूनतम मापदंडों का पालन करें और एक निश्चित रूपरेखा के अंतर्गत काम करें. ’’

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘कार्यकारी समूह आगामी महीनों में नियमावली तैयार करना जारी रखेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget