एक्सप्लोरर

World Cup 2019 INDvPAK: पाकिस्तान पर 89 रनों की D/L नियम से जीत के साथ भारत ने विश्वकप में अपने रिकॉर्ड को किया 7-0

World Cup 2019: रोहित शर्मा के शानदार शतक, विराट कोहली और केएल राहुल की बेहतरीन पारियों के बाद गेंदबाज़ों के बेमिसाल प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप 2019 के मुकाबले में 89 रनों से हरा दिया.

रोहित शर्मा के शानदार शतक, विराट कोहली और केएल राहुल की बेहतरीन पारियों के बाद गेंदबाज़ों के बेमिसाल प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप 2019 के मुकाबले में 89 रनों से हरा दिया. मैनचेस्टर में खेले गए और बारिश से प्रभावित रहे इस मैच को भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीता.

टॉस हारने के बाद भारत ने रोहित शर्मा (140) के करियर के 24वें शतक के अलावा लोकेश राहुल (57) तथा कप्तान विराट कोहली (77) की उम्दा पारियों की मदद से 50 ओवरों में पांच विकेट पर 336 रन बनाए. लेकिन बारिश की वजह से पाकिस्तान के सामने 40 ओवरों में 302 रनों का लक्ष्य रखा गया.

जिसके जबाव में पाकिस्तानी टीम बारिश की बाधा के बीच 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी. तीसरी बार आई बारिश के बाद पाकिस्तान को 40 ओवरों में 302 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था. तीसरी बार खोल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 35 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए थे.

पाकिस्तान के लिए फकर जमान ने सबसे अधिक 62 रन बनाए.

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और विजय शंकर ने दो-दो विकेट लिए. रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत ने भारतीय टीम को 10 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. भारत के चार मैचों से सात अंक हो गए हैं जबकि पाकिस्तान के पांच मैचों से सिर्फ तीन अंक हैं और वह नौवें स्थान पर खिसक गया है.

इस तरह भारत ने विश्व कप आयोजनों में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है. 1992 में दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ी थीं और तब से लेकर आज तक भारत ने लगातार सात बार पाकिस्तान को हराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget