एक्सप्लोरर

WATCH: विराट को आउट करने के लिए फील्डर बन गया 'रोबोट', लपका अविश्वसनीय कैच

बीती रात एबी डीविलियर्स की आतिशी पारी की मदद से आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली से मिले 174 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने बौना साबित कर दिया और 90 रनों की मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद भी नाबाद रहे.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: बीती रात एबी डीविलियर्स की आतिशी पारी की मदद से आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली से मिले 174 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने बौना साबित कर दिया और 90 रनों की मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद भी नाबाद रहे.

लेकिन आरसीबी की पारी के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब मैच एक बार फिर से दिल्ली की तरफ झुकता दिख रहा था. जी हां, हम बात कर रहे हैं 11वें ओवर की. जब हर्षल पटेल की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा कैच लपका कि मानो हर क्रिकेट फैन हैरान रह गया.

हर्षल पटेल ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद फुलटॉस विराट के पैड की तरफ फेंकी. विराट ने फ्लिक खेला और गेंद हवा बाउंड्री पार करने के लिए निकलने लगी. लेकिन तभी बाउंड्री पर नज़र आए तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट. जिन्होंने रोबोटिक अंदाज़ में ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका कि विराट कोहली चारो खाने चित हो गए. 

WATCH: विराट को आउट करने के लिए फील्डर बन गया 'रोबोट', लपका अविश्वसनीय कैच

बाउंड्री से ठीक पहले बोल्ट ने हवा में ऊंची छलांग लगाते हुए एक हाथ से विराट का कैच पकड़ लिया. लेकिन गेंद की पावर इतनी ज़्यादा थी कि वो बाउंड्री की ओर गिरने लगे. लेकिन बोल्ट ने अपनी फिटनेस का बखूबी नमूना पेश किया और ठीक बाउंड्री से टकराने से पहले ही खुद को ज़मीन पर रोक लिया.

बोल्ट के इस रोबोटिक अंदाज़ वाले साहस को देख खुद विराट कोहली भी हैरान थे. ये कैच इतना मुश्किल था कि खुद अंपायर भी एक नज़र में देखने के बाद ये फैसला नहीं कर सके कि विराट आउट हैं या नहीं. मैदान के अंपायर ने इस कैच को देखा और आपस में सलाह करने के बाद थर्ड अंपायर को इसकी जांच के लिए कह दिया. जिसमें विराट आउट नज़र आए. 

हालांकि एबी डीविलियर्स की पारी की मदद से दिल्ली के हाथ आया मैच में वापसी का मौका नहीं बन पाया. लेकिन बोल्ट की इस कैच की मैच के बाद भी जमकर प्रशंसा हो रही है.

देखें वीडियो:

खुद विराट ने मैच के बाद कहा कि 'मैं भी उस कैच को देखकर हैरान रह गया था. खुद मुझे भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने कैच पकड़ लिया है. लेकिन आईपीएल में इस तरह की फील्डिंग और कैच देखने को मिलते हैं. जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. ऐसे में आपको अपने शॉट और आउट होने पर अफसोस नहीं होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget