एक्सप्लोरर

WATCH: बटलर नहीं, इस बल्लेबाज़ के 'बलिदान' से मिली राजस्थान को जीत

जोस बटलर(95 रन) की आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में चार विकेट से हराकर अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. इस मुकाबले में जीत के बाद चारों तरफ जोस बटलर की जमकर तारीफ हो रही है.

नई दिल्ली/जयपुर: जोस बटलर(95 रन) की आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में चार विकेट से हराकर अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. इस मुकाबले में जीत के बाद चारों तरफ जोस बटलर की जमकर तारीफ हो रही है.

लेकिन इस मुकाबले में राजस्थान की जीत का ऐसा हीरो भी रहा जिसकी कुर्बानी की वजह से राजस्थान की टीम को कल चेन्नई के खिलाफ दो अहम अंक मिले. जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के इनफॉर्म बल्लेबाज़ संजू सैमसन की.

बीते दिन राजस्थान की पारी के दौरान संजू सैमसन ने जोस बटलर को रन-आउट होने से बचाने के लिए अपना विकेट गंवा दिया. जिसकी वजह से जोस बटलर अंत तक जमे रहे और अपनी टीम को जीत दिला दी.

चेन्नई से मिले 177 रनों के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की टीम को शुरूआत में दो बड़े झटके लग गए. सबसे पहले टीम का बड़ा दांव फेल हो गया. जब बेन स्टोक्स ओपनिंग करने आए और 11 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान रहाणे की खराब फॉर्म भी जारी रही और वो भी 4 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए.

इसके बाद जोस बटलर का साथ देने आए संजू सैमसन. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिडिल ओवर्स में टीम के स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और 46 रनों की अहम साझेदारी की. लेकिन पारी के 12वें ओवर में जब ड्वेन ब्रावो गेंदबाज़ी करने आए तो संजू ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ कट खेला. जिसके बाद जोस बटलर रन लेने के लिए दौड़ पड़े. लेकिन संजू सैमसन ने उन्हें पहले मना किया और वापस अपनी क्रीज़ में जाने लगे.

लेकिन जब संजू ने देखा कि बटलर भी विकेटकीपर एंड पर उनकी तरफ दौड़े आ रहे हैं. तो संजू ने बिना परवाह किए बॉलर एंड की तरफ दौड़ लगा दी. लेकिन वो क्रीज़ में नहीं पहुंच पाए. संजू सैमसन के पास यहां अपना विकेट बचाने का आसान सा मौका था. लेकिन उन्होंने इनफॉर्म बल्लेबाज़ बटलर के लिए अपने विकेट को छोड़ दिया. जब संजू रन-आउट हुए तो बटलर 61 रन बनाकर बल्लेबाज़ कर रहे थे. 

देखें वीडियो:

हालांकि संजू का ये बलिदान टीम के काम आया और बटलर ने अंत तक नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया.

राजस्थान ने एक गेंद बाकी रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget