एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वसीम जाफर ने क्रिकेट को अलविदा कहा

वसीम जाफर ने 12 साल पहले टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद पिछले 12 साल में कभी भी जाफर की टीम की वापसी नहीं हुई.

नई दिल्ली: भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान किया है. इस एलान के साथ ही वसीम जाफर के दो दशक से ज्यादा लंबे क्रिकेट क्रिकेट करियर का अंत हो गया है. 42 साल के वसीम जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट मैचों में 34.11 की औसत से 1,944 रन बनाए. वसीम जाफर ने टेस्ट में दो दोहरे शतकों समेत पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में जाफर का उच्चतम स्कोर 212 रन रहा.

संन्यास का एलान करते हुए जाफर ने कहा, ''सबसे पहले मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिसने मुझे इस शानदार खेल को खेलने के लिये प्रतिभा बख्शी. मैं अपने परिजनों, मेरे माता पिता और भाईयों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इस खेल को पेशे के तौर पर अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया. मैं अपनी पत्नी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिसने मेरा प्यारा घर बसाने और मेरे और बच्चों के लिये इंग्लैंड की आरामदायक जिंदगी छोड़ दी.''

यह सलामी बल्लेबाज उन कुछ भारतीय बल्लेबाजों में शामिल है जिन्होंने वेस्टइंडीज में दोहरा शतक लगाया है. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ सेंट लूसिया में 212 रन बनाये थे. जाफर ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 2006 में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेला था. जाफर ने केवल दो वनडे खेले जिनमें दस रन बनाये.

रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

हालांकि वसीम जाफर को घरेलू क्रिकेट विशेषकर रणजी ट्राफी में उनके प्रदर्शन के लिये याद किया जाता है. वह रणजी ट्राफी में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज है. उन्होंने अपने करियर में अधिकतर समय मुंबई के लिए क्रिकेट खेला. लेकिन बाद के दिनों में वह विदर्भ से खेलने लगे थे. वह रणजी ट्राफी में 150 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

जाफर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1996-97 में डेब्यू किया था. जाफर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 260 मैचों में 50.67 की औसत से 19,410 रन बनाये. इसमें 57 शतक और 91 अर्धशतक शामिल हैं.

IND Women Vs AUS Women: जानिए- कब और कहां देख सकते हैं फाइनल मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget