एक्सप्लोरर

वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज का भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना RCB के लिए अच्छा: कोहली

RCB की टीम शुक्रवार को शुरुआती मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. इस मुकाबले से पहले कोहली ने कहा कि बतौर युवा मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के आत्मविश्वास से आईपीएल में काफी मदद मिली. इसी तरह वाशी, सैनी और सिराज को भी मदद मिलेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कप्तान विराट कोहली का मानना है कि वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज जैसे युवा भारत के लिये खेलकर आत्मविश्वास हासिल कर चुके हैं, जिससे आईपीएल में उनकी टीम को मदद मिलेगी. आईपीएल के 14वें सीज़न की पूर्व संध्या पर कोहली ने इस बारे में बात की कि किस तरह जब वह युवा थे तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से आईपीएल के दौरान मदद मिली थी और यही चीज वाशिंगटन और सिराज के साथ भी हो सकती है, जिन्होंने हाल में टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

RCB की टीम शुक्रवार को शुरुआती मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. इस मुकाबले से पहले कोहली ने कहा, ‘‘बतौर युवा मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के आत्मविश्वास से आईपीएल में काफी मदद मिली. वाशी, नवदीप सैनी और सिराज का अच्छा प्रदर्शन करना और युजी (युजवेंद्र चहल) भी थोड़े समय के लिये इस दौरान था, इससे उनका व्यक्तित्व पता है, इससे हमें बतौर टीम मजबूत बनने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.’’

कोहली को सबसे ज्यादा संतुष्टि इस बात से मिलती है कि उनकी टीम में युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी प्रतिद्वंद्वी के लिये सरदर्द साबित होगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे युवा अनुभव हासिल कर और आत्मविश्वासी बन चुके हैं. अब प्रतिद्वंद्वी टीम जानती है कि ये खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में प्रभाव डाल सकते हैं जो हमारे लिये अच्छा संकेत हैं.’’

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात की तरह किसी भी टीम को इस बार भारतीय सरजमीं पर टूर्नामेंट खेले जाने के बाद घरेलू फायदा नहीं मिलेगा और कोहली के अनुसार यह अच्छी चीज है. उन्होंने कहा, ‘‘चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने से बेहतर कुछ नहीं है लेकिन अच्छी चीज यह है कि हम भारत में खेल रहे हैं और पिछले साल की एक सकारात्मक चीज यह है कि इस बार भी कोई घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा.’’

कोहली ने कहा, ‘‘प्रत्येक टीम तटस्थ स्थल पर खेल रही है और इससे टीम की मजबूती दिखती है और इसलिये ही पिछला आईपीएल काफी प्रतिस्पर्धी था. अंत के तीन-चार मैचों को छोड़ दो तो हर टीम प्ले-ऑफ के लिये क्वालीफाई करने की दौड़ में थी जो टूर्नामेंट के लिये शानदार है क्योंकि पिछली बार दर्शकों की मैच देखने की संख्या काफी अधिक रही थी.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस तरह के प्रतिस्पर्धी माहौल में पिछले साल अच्छा करने के बाद मुझे भरोसा है कि हम इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’’

यह भी पढ़ें- 

सचिन तेंदुलकर को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK VS WI: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, इस शानदार खिलाड़ी को मिला पहली बार मौका
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, इस शानदार खिलाड़ी को मिला पहली बार मौका
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Shreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'उनको पता है कि...'
श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'उनको पता है कि...'
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget