एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को अस्पताल से छु्ट्टी मिल गई है और वह अपने घर आ गए हैं. हालांकि, अभी वह घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे.

विश्व जगत में क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को अस्पताल से छु्ट्टी मिल गई है. सचिन कोरोना पॉज़िटिव होने के कुछ दिन बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे. हालांकि, वह अभी घर पर आइसोलेशल में ही रहेंगे. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

सचिन ने ट्वीट कर कहा, "मैं हॉस्पिटल से घर आ गया हूं, लेकिन अभी आइसोलेशन में रहूंगा और कोरोना प्रोटोकॉल्स को फॉलो करूंगा. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और शुभकामनाएं दीं. मैं मेडिल स्टाफ का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, उन्होंने बहुत अच्छे से मेरी देखभाल की."

27 मार्च को सचिन को हुआ था कोरोना

गौरतलब है कि 27 मार्च को सचिन तेंदुलकर ने खुद के कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी दी थी. इसके बाद 2 अप्रैल को वह अस्पताल में भर्ती हुए थे. इसके बाद से पूरी दुनिया में सचिन के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही रहीं थीं. शाहिद अफरीदी और वसीम अकरम समेत कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी सचिन के जल्द ठीक होने की दुआ की थी.

सचिन के बाद तीन और खिलाड़ियों को हुआ था कोरोना

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था. उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके साथ इस सीरीज में खेले तीन और पूर्व क्रिकेटरों को कोरोना हो गया था. वे सभी अभी होम क्वारंटीन हैं. इसमें यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ और इरफान पठान शामिल हैं.

इंडिया लीजेंड्स को जिताया था खिताब

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इंडिया लीजेंड्स को वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज का खिताब जिताया था. सचिन इस टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान थे. इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 मार्च को इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था. फाइनल मुकाबले में सचिन ने 30 रन बनाए थे. इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे. उन्होंने सात मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 233 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 139 का रहा था.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: रोहित-लिन करेंगे ओपनिंग, जानें मुंबई इंडियंस की संभावित Playing XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget