एक्सप्लोरर

वार्नर के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दिया 379 रनों का लक्ष्य

वार्नर के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दिया 379 रनों का लक्ष्य

 


 


 


वार्नर के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दिया 379 रनों का लक्ष्य

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैपल-हेडली ट्रॉफी के दूसरे मैच में डेविड वार्नर ने साल का अपना छठा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 378 रन बनाए.


 


वार्नर ने 115 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 119 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और मेजबान टीम ने बल्लेबाजी की अनुकूल पिच का पूरा फायदा उठाया.


 


कप्तान स्टीव स्मिथ ने 76 गेंद में 72 रन बनाए जबकि युवा ट्रेविस हेड ने 32 गेंद में 57 रन की पारी खेली. मिशेल मार्श ने अंत में सिर्फ 40 गेंद में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया.


 


वार्नर ने वनडे मैचों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 101 गेंद में अपना 10वां शतक पूरा किया. यह पिछली पांच वनडे पारियों में वार्नर का तीसरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला शतक है. वार्नर से अधिक शतक आस्ट्रेलिया के सिर्फ तीन बल्लेबाजों रिकी पोंटिंग  


 


 


पारी के 37वें ओवर में वार्नर ने तेज गेंदबाज कोलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर कवर में विलियमसन को कैच थमाया जिससे स्मिथ के साथ उनकी दूसरे विकेट की 145 रन की साझेदारी का अंत हुआ. सिडनी में करियर की सर्वश्रेष्ठ 164 रन की पारी खेलने वाले स्मिथ ने एक बार फिर अर्धशतक पूरा किया. वह जब 56 रन बनाकर खेल रहे थे तब ग्रैंडहोम की गेंद उनकी ग्रोइन पर लगी. उन्होंने टिम साउथी की गेंद पर मिशेल सेंटनर को कैच थमाया.


 


हेड सीरीज का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ने के बाद साउथी का शिकार बने. इससे पहले सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच एक बार फिर नाकाम रहे. वह सेंटनर के 13वें ओवर में बोल्ड हुए. इससे दो गेंद पहले ही विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच टपकाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget