एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली में की ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक की शुरुआत, लोगों से की ये खास अपील

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली में एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक की शुरुआत की है. इसके तहत जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर पहुंचाई जा सकेगी. वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है. वीरेंद्र सहवाग ने जरूरतमंदों के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर (9024333222) भी जारी किया है, जिसके तहत ऑक्सीजन बैंक से संपर्क किया जा सकता है.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली में एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक की शुरुआत की है. इसके तहत जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर पहुंचाई जा सकेगी. वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों से #RahatKiSaans मुहिम से जुड़ने की अपील की है.

उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले मेरे एक दोस्त को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की जरूरत थी. हमने बहुत कोशिश की और कुछ घंटे बाद हमें एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मिल पाया." उन्होंने कहा, "इस घटना के बाद से हमने तय किया कि हम वैसे मरीजों की सहायता करेंगे जिन्हें ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की सख्त जरूरत है."

वीडियो के जरिए उन्होंने बताया, "अभी के समय में लोग ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की कालाबाजरी कर रहे हैं. 50 हजार रुपये में मिलने वाले ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को 2 से 3 लाख रुपये में बेच रहे हैं. ये काम गैर-कानूनी है और ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए."

उन्होंने कहा, "समय आ गया है कि हम सभी मिलकर जरूरतमंदों की मदद करें. देश में इस समय ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से भारी संख्या में मरीजों की जान जा रही है. ऐसे में हमने तय किया है कि हम ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक की शुरूआत करें जहां जरूरतमंद मरीजों के लिए आसानी से ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मिल सके." उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और इस ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक के बारे में बताएं.

जरूरतमंदों के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर जारी 

वीरेंद्र सहवाग ने जरूरतमंदों के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर (9024333222) भी जारी किया है, जिसके तहत ऑक्सीजन बैंक से संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने logon को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दिलाने का भरोसा भी दिलाया है. बता दें कि इस समय दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है. ऐसे में मरीजों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि, केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर इस परेशानी को हल करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः अररिया के रानीगंज में बमबाजी और फायरिंग, जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष; बाल-बाल बचे सरपंच

पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू परिवार को बताया 'ट्वीट फैमिली', कहा- आपदाकाल में दुबक कर बैठे हैं सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget