एक्सप्लोरर

विश्व कप विजेता कोच ने बताया क्यों सर्वश्रेष्ठ हैं कोहली

भारत को विश्व कप जिता चुके पूर्व कोच गैरी कर्स्टन का मानना है कि अपने खेल में लगातार सुधार ही कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाता है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी से हर कोई प्रभावित है. क्रिकेट के हर फॉर्मेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. हर मैच के साथ रिकॉर्ड बनाते जा रहे कोहली क्यों दूसरे बल्लेबाजों से आगे हैं इसका राज खोला है भारत के पू्र्व कोच गैरी कर्स्टन ने.

भारत को विश्व कप जिता चुके पूर्व कोच गैरी कर्स्टन का मानना है कि अपने खेल में लगातार सुधार ही कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाता है. अपनी अकादमी गैरी कर्स्टन इंडिया के माध्यम से भारत में नई प्रतिभाओं को तलाश रहे कर्स्टन इस वक्त दिल्ली में हैं. कर्स्टन ने कहा कि उन्हें कोहली के साथ काम करना पसंद है और भारत का आगामी इंग्लैंड दौरा रोमांचक होगा.

क्यों सबसे बेहतरीन हैं कोहली

साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज कर्स्टन ने संवाददाताओं से कहा, "कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने खेल में सुधार जारी रखा है और बेहतर होते जा रहे हैं. मुझे उनके साथ काम करना पसंद है, क्योंकि वह इस खेल के बारे में और भी सीखना चाहते हैं और हर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यहीं करता है."

टी 20 या टेस्ट

टी-20 फॉर्मेट की लोकप्रियता और पारंपरिक क्रिकेट पर इसके प्रभाव के बारे में कर्स्टन ने कहा कि क्रिकेट का यह छोटा फॉर्मेट युवा पीढ़ी से अधिक जुड़ा हुआ है.

कर्स्टन ने कहा, "मुझे टी-20 क्रिकेट अच्छा लगता है. यह युवा पीढ़ी से जुड़ा हुआ है. यह काफी मनोरंजक है और मेरे बच्चों को अन्य फॉर्मेट के मुकाबले टी-20 क्रिकेट मैच देखना ज्यादा अच्छा लगता है."

उन्होंने कहा, "टी-20 हमेशा बना रहेगा. यह क्रिकेट के खेल का सबसे अच्छा फॉर्मेट है. जो लोग टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए बड़े हुए हैं, उन्हें यह पसंद आएगा. मुझे टेस्ट क्रिकेट को लेकर सबसे अधिक चिंता इस बात की है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस फॉर्मेट के लिए दर्शकों की संख्या अधिक नहीं है."

आरसीबी के खराब प्रदर्शन पर नहीं बोले कुछ

वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में संघर्ष कर रही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ शामिल कर्स्टन ने इस टीम के खराब प्रदर्शन के बारे में अधिक बात करने से इनकार कर दिया.

कोहली की कप्तानी वाली टीम के खराब प्रदर्शन के बारे में कर्स्टन ने कहा, "यह इस टीम के साथ मेरा पहला साल है और मेरा अब तक का समय काफी अच्छा रहा है. मैं बेंगलोर टीम का मुख्य कोच नहीं हूं, केवल सहायक कोच नहीं हूं. मैं इस काम का आनंद ले रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
WI Vs Pak: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला
धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget