एक्सप्लोरर

Rohit Sharma को वनडे के उपकप्तान से हटवाना चाहते हैं Virat Kohli, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ

पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा को वनडे की उपकप्तानी से हटवाने की कोशिश की है. बीसीसीआई को हालांकि कोहली का यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया.

विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से कप्तानी का छोड़ने का एलान कर भारतीय क्रिकेट में हलचल को काफी बढ़ा दिया है. विराट कोहली को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा को वनडे की उपकप्तानी से हटवाने का सुझाव सिलेक्शन कमेटी के पास भेजा है.

पीटीआई ने सूत्रों से हवाले से दावा किया है कि विराट कोहली सिलेक्शन कमेटी के पास रोहित शर्मा को वनडे की उपकप्तानी से हटाने का प्रस्ताव लेकर गए हैं. विराट कोहली का तर्क है कि रोहित शर्मा की उम्र को देखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को उपकप्तान बनाया जाना चाहिए. रोहित शर्मा फिलहाल 34 साल के हैं और टी20 फॉर्मेट में नए कप्तान के तौर पर उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है. 

लोकेश राहुल या ऋषभ पंत को विराट कोहली वनडे में नए उपकप्तान के तौर पर देखना चाहते हैं. बोर्ड को हालांकि विराट कोहली का यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया है. सूत्र ने कहा, ''बोर्ड को यह पसंद नहीं आया जिसका मानना है कि कोहली असल उत्तराधिकारी नहीं चाहते.''

टी20 में उपकप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत

कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने पर रोहित को यह जिम्मेदारी मिलना लगभग तय है. टी20 फॉर्मेट में पंत, राहुल और जसप्रीत बुमराह उप कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर आईपीएल खिताब जीत लेती है तो उसके कप्तान पंत सबसे बड़े दावेदार बन जाएंगे. सूत्र ने कहा, ''पंत मजबूत दावेदार है लेकिन आप लोकेश राहुल को नहीं नकार सकते क्योंकि वह भी आईपीएल कप्तान है. जसप्रीत बुमराह भी छिपा रूस्तम साबित हो सकते हैं.''

बता दें कि गुरुवार देर शाम विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ने की बात कही है. विराट कोहली के इस एलान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वनडे क्रिकेट में भारत को नया कप्तान मिल सकता है.

KL Rahul को हुई उपकप्तान बनाए जाने की मांग, लेकिन आसान नहीं है रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget