एक्सप्लोरर

Virat Kohli: जल्द ही घर लौटेंगे विराट कोहली, सीरीज खत्म होने के बाद घूम रहे थे ऑस्ट्रेलिया?

Virat Kohli: भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार मिली. उसके बाद विराट आज अपने घर लौटने वाले हैं.

Virat Kohli to Return Home From Sydney: भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार मिली थी. सिडनी टेस्ट केवल ढाई दिन में समाप्त हो गया था, इसलिए टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी टेस्ट के आखिरी दिन यानी 7 जनवरी से पहले ही स्वदेश लौट गए थे. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट समाप्त होने से अगले दिन ही भारत वापस लौट गए थे. वहीं अब एक नया खुलासा हुआ है कि विराट कोहली आज सिडनी से अपने घर के लिए रवाना होंगे.

रेव स्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट अनुसार विराट कोहली आज घर वापस लौटने वाले हैं. टीम के सभी खिलाड़ी एकसाथ सिडनी से रवाना नहीं होंगे क्योंकि उनकी फ्लाइट अलग-अलग जगह पर लैंड होगी. बता दें कि विराट कोहली ने अपना घर मुंबई से लंदन शिफ्ट कर लिया है. ऐसे में वो शायद लंदन के लिए रवाना हो सकते हैं. याद दिला दें कि विराट कोहली ऐसे सबसे पहले खिलाड़ी थे जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में लैंड हुए थे. वो 10 नवंबर से ही ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे.

पिछले दिनों विराट कोहली के डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने की अटकलें लगाई जा रही हैं. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के समापन के बाद कोहली यदि दिल्ली टीम के लिए खेलते हैं तो यह पिछले 12 साल में पहली बार होगा जब वो कोई डोमेस्टिक लेवल का मैच खेलेंगे. खासतौर पर साल 2024 में खराब फॉर्म के चलते फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की सलाह दे चुके हैं.

विराट कोहली का डोमेस्टिक करियर

विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली टीम के लिए खेले और फर्स्ट-क्लास करियर में इस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 155 मैचों में उन्होंने 11,479 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 37 शतक और 39 फिफ्टी भी लगाई हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2012 में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते देखा गया था.

यह भी पढ़ें:

Neeraj Chopra: भारत करेगा बहुत बड़े जेवलिन थ्रो इवेंट की मेजबानी, नीरज चोपड़ा फिर धमाल मचाने को तैयार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget