एक्सप्लोरर

एक ही टीम के साथ लगातार क्रिकेट खेलने से दूर हो सकते हैं प्रशंसक: विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि बीते तीन महीने में एक ही विपक्षी श्रीलंका के साथ दो बार सीरीज होने से प्रशंसकों को खेल से दूर कर सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

कोलकाता: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि बीते तीन महीने में एक ही विपक्षी श्रीलंका के साथ दो बार सीरीज होने से प्रशंसकों को खेल से दूर कर सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. भारत ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही श्रीलंका को उसके घर में खेल के तीनों प्रारूप में 9-0 से मात दी थी. एक बार फिर उसे श्रीलंका के साथ गुरुवार से टेस्ट खेलना है.

कोहली से पूछा गया कि एक ही टीम के साथ बार-बार क्रिकेट खेलना क्या प्रशंसकों को खेल से दूर कर सकता है, तो उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं जानता, इसका विश्लेषण प्रशंसकों को करना है जो मैच देखते हैं क्योंकि मैच देखना और मैच खेलना काफी अलग हैं."

उन्होंने कहा, "हमारे लिए आत्मसंतुष्टि या यह कहना कि मैं इस टीम के साथ नहीं खेलना चाहता, जैसी कोई चीज नहीं हैं. हमें हर समय उसी तीव्रता के साथ खेलना होता है. इस सवाल का जवाब सही तरीके से प्रशंसक ही दे सकते हैं."

कोहली ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह परेशानी नहीं है क्योंकि हम एक ही मानसिकता के साथ खेलते हैं. लेकिन, प्रशंसकों की रुचि बनाए रखने और खेल को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए एक संतुलन की जरूरत है.

उन्होंने कहा, "अगर क्रिकेट ज्यादा हो रही है या एक ही सीरीज बार-बार हो रही है तो हमारे लिए कोई बात नहीं क्योंकि हमें अपने देश के लिए क्रिकेट खेलनी है."

कोहली ने कहा, "इसका विश्लेषण होना चाहिए क्योंकि आप नहीं चाहते कि प्रशंसक खेल से दूर भागे. हमें खिलाड़ियों को तरोताजा रखने व प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने और प्रशंसकों को खेल से जोड़े रखने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है."

कोहली ने साफ किया उनकी टीम की मानसिकता इस सीरीज में भी नहीं बदलेगी और वह श्रीलंका को भी उसी तरह से ले रहे हैं, जैसे किसी और टीम को लेते हैं.

कप्तान ने कहा, "आप जो भी मैच खेलते हैं वो महत्वपूर्ण है. ऐसा नहीं है कि हम सीरीज हार जाएंगे तो आप लोग कुछ नहीं कहोगे. इसलिए हर चीज जरूरी है. जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आप चीजों को अलग तरीके से नहीं देख सकते. हम इस सीरीज में भी एक टीम के तौर पर अच्छा करना चाहते हैं."

कोहली ने कहा, "हम जिस परिस्थति में खेलें, जिस भी संयोजन के साथ खेलें, हम दिमाग में यह बात रख कर उतरते हैं कि हमारे लिए जीत अहम है. टीम के हर खिलाड़ी के दिमाग में भी यही बात है चाहे हम भारत में खेलें या भारत के बाहर."

भारत 2012 के बाद से अपने देश में टेस्ट सीरीज में हारा नहीं है. इस सीरीज के बाद भारत को अगले साल दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है.

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget