एक्सप्लोरर

Virat Kohli: मेंटल हेल्थ से जुड़े सवाल पर कोहली ने फिर से तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हां, मैं मानसिक तौर पर कमजोर महसूस कर रहा था'

Virat Kohli on Mental Health: विराट कोहली ने पिछले हफ्ते अपनी मेंटल हेल्थ पर एक बयान दिया था. अब एक बार फिर उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मामले पर बात रखी है.

Asia Cup 2022, Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले हफ्ते एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि एक वक्त उनकी स्थिति यह थी कि लोगों से भरे कमरे में भी वह खुद को अकेला महसूस करते थे. इस इंटरव्यू के 10 दिन बाद अब उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में फिर से अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात रखी है. उन्होंने कहा है कि वह मानसिक तौर पर कमजोर महसूस कर रहे थे.

एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले विराट ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ लंबी बातचीत की है. इसमें विराट कह रहे हैं, 'मुझे यह बात स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि मैं मानसिक तौर पर कमजोर महसूस कर रहा था. वैसे यह महसूस करना बहुत सामान्य बात है लेकिन हम इसके बारे में बात नहीं करते क्योंकि हमें शर्म आती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हम यह नहीं चाहते कि लोग हमें इस नजरिए से देखें. लेकिन यकीन रखिए, मजबूत होने का दिखावा करना कमजोर होने को स्वीकार करने से कहीं ज्यादा बुरा है.'

कोहली कहते हैं, 'मैं मानसिक रूप से बेहद मजबूत शख्स के तौर पर पहचाना जाता हूं और मैं हूं भी. लेकिन हर किसी की एक सीमा होती है और आपको उस सीमा को पहचानने की जरूरत होती है. अन्यथा चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए बुरी होने लगती है.'

'10 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि..'
कोहली ने बताया, '10 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि मैंने पूरे एक महीने तक बल्ले को नहीं छुआ.  मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी झूठी एनर्जी दिखाने की कोशिश कर रहा था. मैं खुद को आश्वस्त कर रहा था कि नहीं, तुममें जोश और जज्बा बरकरार है. लेकिन शरीर रुकने के लिए कह रहा था. दिमाग मुझसे एक ब्रेक लेने और थोड़ा पीछे हटने के लिए कह रहा था.'

लंबे अरसे से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं विराट
विराट कोहली लंबे वक्त से अपनी लय में नहीं है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वह रन नहीं बना पा रहे हैं. उन्हें शतक लगाए हुए भी ढाई साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है. आखिरी बार उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबले खेले थे. यहां भी वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. इसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था. अब वह 28 अगस्त को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से मैदान में वापसी करेंगे.

यह भी पढ़ें..

Watch: रियल मैड्रिड को अलविदा कहते वक्त रो पड़े कासेमीरो, 550 करोड़ में हुआ है इस दिग्गज का ट्रांसफर 

World Cup 2023: शिखर धवन और विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी है शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget