एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: फॉर्म में वापसी करने के बाद विराट कोहली बोले- अब मैं अपनी बल्लेबाजी एन्जॉय कर रहा हूं

IND Vs AUS: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में 63 रन की पारी खेली. विराट कोहली ने इस पारी के बाद कामयाबी का राज खोला है.

India Vs Australia: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली की फॉर्म वापसी ने टीम इंडिया को बड़ी राहत दी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में विराट कोहली ने 63 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि वह एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी को एन्जॉय कर रहे हैं.

एशिया कप से पहले विराट कोहली के फॉर्म को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन विराट कोहली ने तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे. विराट कोहली ने कहा, ''एशिया कप में जब मैंने वापसी की तब से ही मैं अपनी बल्लेबाजी को एन्जॉय कर रहा हूं. प्रैक्टिस सेशन को भी मैं एन्जॉय कर रहा हूं. मेरा सारा फोकस अपनी फिटनेस पर है.''

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में मिली जीत को लेकर विराट कोहली ने कहा, ''मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहा हूं. मुझे टीम के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल करना है और मैं हर वो चीज करने को तैयार हूं जो कि टीम को मुझसे चाहिए. यहां भी मुझे अच्छी शुरुआत मिली और मैंने उसको आगे बढ़ाया.''

विराट ने की फॉर्म में वापसी

सूर्यकुमार को लेकर विराट कोहली ने कहा, ''रोहित और राहुल ने मुझसे कहा कि जब सूर्यकुमार बड़े हिट लगा रहे हैं तब तुम सिर्फ क्रीज पर डटे रहो. मैं पार्टनरशिप को आगे बढ़ा रहा था. मैंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया. सूर्यकुमार ने साबित कर दिया है कि वो कितना शानदार बल्लेबाज है.''

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर मिली असफलता के बाद विराट कोहली को टी20 में टीम से बाहर करने की मांग हो रही थी. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली पर अपना भरोसा कायम रखा. विराट कोहली को फॉर्म में वापसी करने के लिए दो महीने का ब्रेक भी दिया गया था. यह ब्रेक कारगर साबित हुआ और विराट कोहली एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

टीम इंडिया ने तोड़ा पाकिस्तान का बेहद ही खास रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा नया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget