एक्सप्लोरर

विराट कोहली 2019 तक रहे 'हीरो', फिर 2020 से बन गए 'जीरो'? देखें चौंकाने वाले टेस्ट आंकड़े

Virat Kohli: विराट कोहली के लिए 2011 से 2019 तक टेस्ट क्रिकेट बहुत ही शानदार रहा. फिर 2020 से उनके लिए फॉर्मेट खराब होना शुरू हो गया और वह 'हीरो' से 'जीरो' की तरफ बढ़ चले.

Virat Kohli Hero To Zero In Test: विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. हाल ही समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भी कोहली का बल्ला लगभग खामोश ही दिखाई दिया था. उन्होंने सिर्फ एक शतक लगाया था और बाकी 8 पारियों में सिर्फ 90 रन स्कोर किए थे. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी कोहली फ्लॉप दिखाई दिए थे. कोहली 2020 से टेस्ट में फ्लॉप दिख रहे है. वहीं 2019 तक वह फॉर्मेट में हीरो नजर आ रहे थे, जो खुद आंकड़े बयान कर रहे हैं. 

2011 से 2019 तक विराट कोहली 'हीरो'

विराट कोहली ने 2011 से 2019 के बीच 84 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए. इस दौरान कोहली के बल्ले से 27 शतक निकले, जिसमें उनका हाई स्कोर 254* रनों का रहा. 

2020 से विराट कोहली 'जीरो'?

विराट ने 2020 से अब तक (06 जनवरी, 2025) 39 टेस्ट खेले. इन मैचों में उन्होंने 30.72 की औसत से 2028 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 3 शतक लगाए, जिसमें उनका हाई स्कोर 186 रनों का रहा. यानी 2020 से टेस्ट में कोहली का औसत करीब आधा रहा है. 

इस तरह विराट के लिए 2011 से 2019 तक का पीरिडय काफी शानदार रहा. वहीं इसके बाद कोहली टेस्ट में लगातार फ्लॉप होते ही नजर आए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट फॉर्मेट में कोहली की वापसी कब होती है. 

विराट कोहली का टेस्ट करियर 

बता दें कि विराट कोहली ने अब तक अपने करियर में 123 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 210 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 254* रनों का रहा है. अब तक कोहली फॉर्मेट में 30 छक्के और 1027 चौके लगा चुके हैं. गौरतलब है कि कोहली ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. टेस्ट डेब्यू करने से पहले किंग कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख चुके थे. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: अगर ऐसा होता तो जीत जाती टीम इंडिया? जानें गांगुली ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget