एक्सप्लोरर

अब शरीर को देखते हुए ‘वर्कलोड’ प्रबंधन की जरूरत है: कोहली

दुनिया के फिट क्रिकेटरों में से एक भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज स्वीकार किया कि अब समय आ गया है जब वह अपने शरीर की जरूरत को समझे और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिये कार्यभार का प्रबंधन करें.

मुंबई: दुनिया के फिट क्रिकेटरों में से एक भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज स्वीकार किया कि अब समय आ गया है जब वह अपने शरीर की जरूरत को समझे और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिये कार्यभार का प्रबंधन करें.

कोहली को श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय ट्वेंटी20 सीरीज के लिये आराम दिया गया है.

कोहली ने यहां ‘टिसो’ ब्रांड की घड़ी के प्रोमोशनल कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘‘शारीरिक रूप से कुछ हल्की फुल्की चोट हैं, मैं इनसे उबर रहा हूं. वर्कलोड ने थोड़ा असर दिखाना शुरू कर दिया है. अब मुझे ज्यादा सतर्क होना होगा कि मैं अपने शरीर, दिमाग और क्रिकेट के साथ कैसे आगे बढ़ूं.’’

उन्होंने कहा कि ब्रेक उन्हें नयी चुनौतियों के लिये तैयार होने के लिये उबरने में मदद कर रहा है जिसकी शुरूआत आईपीएल से होगी.

कोहली ने कहा, ‘‘आगे बढ़ने के लिये इस तरह का समय काफी अहम है. मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं. मुझे किसी भी चीज की कमी नहीं खल रही है क्योंकि मेरे शरीर को वाकई इसकी जरूरत थी. हालांकि मैं मैचों पर नजर लगाये हूं. लेकिन मैं इस समय मैच नहीं देख रहा हूं और ऐसा नहीं लग रहा है कि मुझे मैदान पर होना चाहिए था क्योंकि मैंने अपने शरीर की जरूरत को महसूस करना शुरू कर दिया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘और जब यह समय पूरा हो जायेगा तो निश्चित रूप से आईपीएल में मैं और ज्यादा तरोताजा हो जाऊंगा. मैं मैदान में ज्यादा सतर्क रहूंगा. मैं लगातार लंबे समय से खेल रहा हूं. मैंने शायद ही किसी मैच को मिस किया हो. लेकिन आपको अपने शरीर का सम्मान करना होता है और मेरे लिये यह दौर बहुत ही महत्वपूर्ण है.’’

कोहली ने कहा, ‘‘मैं घंटों तक बैठा रह सकता हूं और घंटो तक ऐसे ही रह सकता हूं. मैं मैदान में जो ऊर्जा दिखाता हूं, घर पर इसके विपरीत हो जाता हूं क्योंकि जब मैं घर पर होता हूं तो मैं बिलकुल भी हिलता नहीं, बैठा रहता हूं.’’

कोहली का सभी प्रारूपों में खेलना सुनिश्चित है तो इसी को देखते हुए वह उन पांच क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्हें बीसीसीआई ने ए प्लस का केंद्रीय अनुबंध दिया है.

कोहली को महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर काफी प्रिय हैं, उन्होंने कहा, ‘‘रोजर फेडरर मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं. वह कितनी खूबसूरती से खेलते हैं. उनका परिवार है, प्राथमिकतायें तय है, वह लोगों की राय और आलोचनाओं की चिंता किये बगैर खेल से समय निकालते हैं और सारे तर्कों को नकारते हुए वह 36 साल की उम्र में ग्रैंडस्लैम जीतते हैं, मुझे उनकी यही चीज लुभाती है.’’

यह पूछने पर कि वह किसको घड़ी भेंट में देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘युजवेंद्र चहल को, जो हमेशा ही देर से आते हैं ताकि वह समय पर आयें.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup जीतते ही अजीत अगरकर ने BCCI के सामने रखी 'अनोखी' मांग, क्या पूरी होगी डिमांड?
अजीत अगरकर ने BCCI के सामने रखी 'अनोखी' मांग, क्या पूरी होगी डिमांड?
पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हड़कंप, T20 WC 2026 में अनफिट खिलाड़ियों को खिलाने के चलते फिजियो पर गिरी गाज
पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हड़कंप, T20 WC 2026 में अनफिट खिलाड़ियों को खिलाने के चलते फिजियो पर गिरी गाज
पिछले 5 साल के IPL विजेताओं की लिस्ट, RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने कितनी बार उठाई ट्रॉफी
पिछले 5 साल के IPL विजेताओं की लिस्ट, RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने कितनी बार उठाई ट्रॉफी
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' को दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, बोले- इसने तो बॉक्स ऑफिस हिला डाला
Live: 'धुरंधर 2' को दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, बोले- इसने तो बॉक्स ऑफिस हिला डाला
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
B1B Lancer Cost: कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
Embed widget