एक्सप्लोरर

टीम को लीड नहीं दिला पाने से निराश हैं विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया है कि वो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार क्यों हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया है कि वो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार क्यों हैं. एक-एक रन के लिए सघर्ष करने वाले कैपटन कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को 274 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. यह स्कोर हालांकि इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 287 रनों से 13 रन कम रहा. लेकिन फिर भी टीम इंडिया की मैच में दमदार वापसी हो गई. विराट कोहली ने कल रात खेली 149 रनों की अपनी पारी में एक शानदार छक्का और 22 चौके भी लगाए. अपनी इस शानदार पारी के बाद भारतीय कप्तान बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए अपनी पारी के बारे में कई बातें शेयर की. जिसमें उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के स्कोर से 13 रन पहले टीम के ऑल-आउट होने से वो निराश हैं. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के निचलेक्रम के बल्लेबाज़ों भी जमकर तारीफ की. विराट ने कहा, ''अपनी टीम की मदद करने के लिए मैंने मैदान से बाहर ज्यादा से ज्यादा कोशिश की. मैं इस स्थिती में सिर्फ शतक बनाना नहीं चाहता था बल्कि चाहता था कि हमारी टीम को 10-15 रनों की लीड मिले. मैं उस समय(273 रनों पर) आउट होने काफी निराश हुआ.'' इससे साफ पता चलता है कि विराट कोहली चाहते थे कि टीम इंडिया को कुछ रनों की लीड मिले जिससे की वो मानसिक तौर पर इंग्लैंड पर दवाब बना सके. साथ ही भारतीय कप्तान ने कहा कि ''एक समय पर स्थिती बेहद मुश्किल हो चली थी लेकिन मैंने उस समय हालात का लुत्फ उठाने का मन बनाया. मैंने इसे एक चुनौती के तौर पर स्विकार करने का मन बनाया. मेरी ये कोशिश थी कि मैं टीम के स्कोर को जितना आगे तक ले जा सकूं उतना अच्छा है. ये मेरी मानिसक और शारीरिक क्षमता की भी परीक्षा थी लेकिन मैं खुश हूं कि हम इंग्लैंड के स्कोर के इतना नज़दीक पहुंचे.'' इसके साथ ही विराट ने कहा कि हमारी टीम अब भी मुकाबले में बनी हुई है और जब आप टीम की इस तरह से मदद करते हैं तो अच्छा लगता है. अपनी पारी और मैच की परिस्थिती के ज़िक्र के बाद कप्तान कोहली पांड्या, उमेश और इशांत के योगदान की भी सराहना की. विराट ने कहा, ''पांच विकेट गंवाने के बाद हार्दिक ने शानदार बल्लेबाजी की, हार्दिक के बाद उमेश और इशांत ने अच्छा समर्थन दिखाया. इसलिए मैं इंग्लैंड टीम के स्कोर के इतना करीब पहुंचने के लिए उन्हें क्रेडिट देना चाहूंगा. उन लोगों ने मुझे पूरा समर्थन दिया जिसकी वजह से मुझे भी काफी कॉन्फिडेंस मिला.'' टेस्ट के दूसरे दिन पर चर्चा के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने इंग्लैंड को चुनौती देते हुए अंदाज़ में ये साफ कर दिया कि जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम ने कल किया कुछ ऐसा ही आगे भी सीरीज़ में मेज़बान टीम को देखने को मिलेगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
IND Vs ENG ODI Schedule: टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
IND vs ENG: हार के बाद फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, बोले- IPL के कारण हो रहा नुकसान
IND vs ENG: हार के बाद फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, बोले- IPL के कारण हो रहा नुकसान
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget