एक्सप्लोरर

कोहली कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग, आने वाले तीन साल में इस पर है फोकस

न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने कहा है कि उनका ध्यान अगले तीन साल टीम इंडिया को खिताब दिलवाने पर है.

IND Vs NZ: 21 फरवरी से इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उनका ध्यान आने वाले तीन सालों पर है. आने वाले तीन साल में दो टी-20 विश्व कप और वनड़े विश्व कप खेले जाने हैं. इनमें कोहली टीम को खिताबी जीत दिलाने चाहते हैं जो उनका सपना है. कोहली ने कहा, "मेरा ध्यान बड़ी चीज पर है. मैं अभी से आने वाले तीन साल की तैयारी कर रहा हूं और इसके बाद, हमारी बातें शायद अलग हुआ करेंगी. एक समय जब मेरा शरीर ज्यादा भार नहीं ले सकेगा, तब शायद मैं 34 या 35 साल को हो जाऊंगा, तब हम बात करेंगे. दो साल तक तो कोई परेशानी नहीं है." उन्होंने कहा, "मैं इसी ऊर्जा के साथ के काम कर सकता हूं और साथ ही समझता हूं कि टीम अगले दो-तीन वर्षो में मुझसे ज्यादा सहयोग चाहती है, ताकि मैं एक और बदलाव कर सकूं, जो हम आने वाले पांच-छह साल में देख सकते हैं." कोहली ने साथ ही थकान और काम के बोझ के मुद्दे की भी बात की. कप्तान ने कहा, "यह ऐसी बात नहीं है कि जिसे आप छुपा सकें. यह बीते तकरीबन आठ साल से चल रही है. मैं साल के 300 दिन खेल रहा हूं, जिसमें सफर करना और अभ्यास सत्र भी शामिल है और मेरी ऊर्जा हर समय बनी रहती है." उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी इस बारे में नहीं सोच रहे हों. हम निजी तौर पर भी ब्रेक लेते हैं, तब भी जब कार्यक्रम हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं देता है. खासकर वो खिलाड़ी जो तीनों प्रारूप खेलते हैं." दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "कप्तान होना आसान नहीं है. इससे आप पर काफी भार आता है. बीच-बीच में ब्रेक लेना काम करता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget