एक्सप्लोरर

भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बने कोहली

 


 


 


भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बने कोहली

हैदराबाद: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी नित नये रिकॉर्डों की तरफ बढ़ रहे हैं. कोहली भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बन गये हैं. यही नहीं वह सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अजेय रहने वाले भारतीय कप्तान भी बन गये हैं. भारत ने बांग्लादेश को एकमात्र टेस्ट मैच में 208 रन से हराया जो कोहली की अगुवाई में उसकी 15वीं जीत है. 


 


कप्तान के रूप में 23वां टेस्ट मैच खेल रहे कोहली ने मोहम्मद अजहरूद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नेतृत्व में भारत ने 47 मैचों में से 14 में जीत दर्ज की थी. कोहली अब भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बन गये हैं. महेंद्र सिंह धोनी (60 मैचों में 27 जीत) और सौरव गांगुली (49 मैचों में 21 जीत) उनसे आगे हैं. 


 


विश्व क्रिकेट में कप्तान के रूप में पहले 23 टेस्ट मैचों में कोहली से अधिक जीत केवल ऑस्ट्रेलियाई स्टीव वॉ (17) ने दर्ज की थी. कोहली की कप्तानी में भारत ने पिछले 19 मैचों से कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है जो कि नया भारतीय रिकॉर्ड है. इससे पहले सुनील गावस्कर के कप्तान रहते हुए भारत बीच में 18 मैचों तक अजेय रहा था. सबसे लंबे समय तक अजेय रहने का रिकार्ड वेस्टइंडीज (27) के नाम पर है. 


 


भारत ने लगातार छठी टेस्ट सीरीज जीती. अगस्त 2015 से उसने कोई भी सीरीज नहीं गंवायी जो कि नया भारतीय रिकॉर्ड है. इससे पहले अक्तूबर 2008 से जनवरी 2010 तक उसने लगातार पांच सीरीज जीती थी. भारत ने ये सभी सीरीज कोहली की अगुवाई में खेली. उसने श्रीलंका को 2-1 से, दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से, वेस्टइंडीज को 2-0 से, न्यूजीलैंड को 4-0 से और बांग्लादेश को 1-0 से हराया. इंग्लैंड (1884-1891) और ऑस्ट्रेलिया (2005-2008) के नाम पर लगातार नौ-नौ टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget