एक्सप्लोरर

भारतीय क्रिकेट की नई खोज हैं जाधव: कोहली

 


 


 


भारतीय क्रिकेट की नई खोज हैं जाधव: कोहली

कोलकाता: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच रन की शिकस्त के बावजूद मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए केदार जाधव और हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की.


 


इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 321 रन बनाए जिससे जवाब में भारत नौ विकेट पर 316 रन ही बना सका. भारत की ओर से केदार जाधव ने 75 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाए जबकि कोहली (55) और हार्दिक पंड्या (56) ने अर्धशतक जड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. भारत ने हालांकि सीरीज 2-1 से जीती. जाधव और पंड्या ने छठे विकेट के लिए 104 रन भी जोड़े.


 


कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘जाधव हमारे लिए शानदार खोज रहा है. पिछले साल हमने उसका समर्थन किया, उसे काफी मैच खेलने को नहीं मिले. लेकिन उसने मौकों का फायदा उठाया. वह युवी और धोनी को उपरी क्रम में बल्लेबाजी का मौका देता है और वह खेल को काफी अच्छी तरह पढ़ता है, यह बहुमूल्य है. हार्दिक भी ऑलराउंडर के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है. मैंने जैसे ही पिच देखी तो लगा कि यह चैम्पियन्स ट्रॉफी की तैयारी के लिए अच्छी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों को जज्बा दिखाना था और सिर्फ पांच रन से हारने से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा.’’ 


 


इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया. उन्होंने कहा, ‘‘यह इंग्लैंड के विकेट की तरह था और जब आप टॉस हार जाते हो तो आपको इसका सामना करना होता है. ओस से निपटने में काफी परेशानी हुई. जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया.’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने हमें अच्छी स्थिति में रखा. अहम मौकों पर विकेट मिलने से मदद मिली और उन्हें अच्छी गेंदबाजी करने का फायदा मिला.’’ अंतिम ओवर के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘पहली दो गेंद पर छक्का और चौका लगा लेकिन उसकी (क्रिस वोक्स की) तीसरी और चौथी गेंद बेहतरीन थी और जैसा कि मैंने कहा हमने अच्छा किया जिससे रूख बदल गया.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget