एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास के दिए संकेत, टी20 रिटायरमेंट से लेंगे यू-टर्न? जानें IPL 2025 से पहले क्या कहा

Virat Kohli: IPL 2025 से पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं. फैंस के लिए अच्छी खबर भी है. किंग कोहली ने टी20 से रिटायरमेंट वापस लेने के भी संकेत दिए.

Virat Kohli News: विश्व क्रिकेट के किंग यानी विराट कोहली ने आईपीएल 2025 से पहले अपने बयान से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट पर यू-टर्न के संकेत दिए हैं. विराट कोहली ने अपने ताजा बयान से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार विराट कोहली ने कहा, "मैंने वास्तव में नहीं सोचा है कि मुझे संन्यास लेने के बाद क्या करना है. मैंने हाल ही में अपनी टीम के एक साथी से यही सवाल पूछा था और सामने से मुझे यही जवाब मिला जो मैंने कहा है. हां, रिटायरमेंट के बाद मैं शायद बहुत ज्यादा ट्रेवल करना पसंद करूंगा."

टेस्ट क्रिकेट को लेकर विराट कोहली ने कहा कि शायद अब मैं ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं कर पाऊंगा. उन्होंने कहा, "मैं शायद अपने करियर में अगला ऑस्ट्रेलियाई दौरा नहीं कर पाऊंगा, इसलिए अब तक जो हुआ है, मैं उससे संतुष्ट हूं."

बता दें कि भारत के पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर विराट कोहली का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था. हालांकि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा था. विराट ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए थे. अब विराट दोबारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे.

टी20 से रिटायरमेंट पर लेंगे यू-टर्न

2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने वाली है. वो टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. विराट के संन्यास लेने के बाद कहा जा रहा था कि वह ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे. पर अब उन्होंने टी20 से संन्यास पर यू-टर्न लेने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, "अगर भारत 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंच जाता है तो मैं केवल उस मैच के लिए रिटायरमेंट से बाहर आने के बारे में सोच सकता हूं. एक ओलंपिक मेडल जीतना बहुत यादगार लम्हा होगा."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget