एक्सप्लोरर

Virat Kohli: वनडे सीरीज से कोहली के ब्रेक पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने दिया ये बयान

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के एकदिवसीय चरण से ब्रेक का कोई औपचारिक आग्रह नहीं किया है.

BCCI on Virat Kohli Break: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के एकदिवसीय चरण से ब्रेक का कोई औपचारिक आग्रह नहीं किया है. कोहली सेंचुरियन में 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रृंखला में भारत की अगुआई करेंगे. टेस्ट श्रृंखला केपटाउन में 15 जनवरी को तीसरे और अंतिम टेस्ट के साथ खत्म होगी. इसके बाद 19 जनवरी से तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी. 

उपकप्तान रोहित शर्मा के बायें पैर की मांसपेशियों की चोट उभरने के कारण टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने के बाद इस तरह की खबरें आ रही थी कि कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लेंगे. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘कोहली ने एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलने को लेकर अब तक बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली या सचिव जय शाह को कोई औपचारिक आग्रह नहीं भेजा है. अगर बाद में कोई फैसला किया जाता है या भगवान ना करे वह चोटिल हो जाता है तो फिर अलग बात है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज की स्थिति के अनुसार वह 19, 21 और 23 जनवरी को होने वाले तीन एकदिवसीय मैचों में खेलेगा. अधिकारी ने कहा कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ी पाबंदियों के कारण खिलाड़ियों के परिवार भी उसी चार्टर्ड विमान से यात्रा करेंगे जिसमें खिलाड़ी और अधिकारी यात्रा करेंगे.

'परिवार के साथ ट्रैवल करेंगे कोहली'

सूत्र ने कहा, ‘‘कप्तान अपने परिवार के साथ यात्रा करेगा. लेकिन हां, अगर टेस्ट श्रृंखला के बाद वह जैविक रूप से सुरक्षित माहौल की थकान महसूस करता है और ब्रेक चाहता है तो वह निश्चित तौर पर चयन समिति के अध्यक्ष और सचिव (शाह) को सूचित करेगा जो चयन समिति के समंवयक हैं.’’

इसे भी पढ़ें- IND vs SA: क्या टीम इंडिया में बढ़ी तकरार? रोहित टेस्ट और कोहली वनडे में नहीं खेलेंगे, 'संयोग' पर उठे सवाल

मौजूदा अटकलों का एक कारण यह भी है कि भारत को स्वदेश लौटने पर एक बार फिर तीन हफ्तों के लिए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा बनना होगा क्योंकि श्रीलंका की टीम टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलने आ रही है. इस तरह की भी खबरें हैं कि कोहली अपनी बेटी वमिका के पहले जन्मदिन (11 जनवरी) के कारण भी ब्रेक ले सकते हैं. कोहली उस दिन अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे होंगे. 

कोहली जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में काम के बोझ के प्रबंधन की वकालत करते रहे हैं और उनका मानना है कि लंबे समय तक इसका हिस्सा रहना व्यावहारिक नहीं है क्योंकि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. पिछले साल कोहली 2020-21 आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पितृत्व अवकाश पर थे और घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में भी नहीं खेले थे. अब देखना होगा कि क्या कोहली दक्षिण अफ्रीका में ब्रेक लेते हैं या फिर घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर करने का फैसला करते हैं. 

इसे भी पढ़ें-Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के साथ क्या बातचीत हुई थी? पाक कप्तान बाबर आजम ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget