एक्सप्लोरर

Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के साथ क्या बातचीत हुई थी? पाक कप्तान बाबर आजम ने दिया ये जवाब

Babar Azam: बाबर ने कोहली के साथ अपनी बातचीत के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि हमने चर्चा की थी, लेकिन मैं इसे सबके सामने क्यों प्रकट करूं.

Virat Kohli Babar Azam Chat: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप-2021 में भारत को हराकर इतिहास रच दिया था. उसने वर्ल्ड कप में पहली बार टीम इंडिया को शिकस्त दी. इससे पहले वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 12 मैच हुए थे. इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. दुबई में हुए टी20 वर्ल्ड कप-2021 के मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टॉस के दौरान और मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बातचीत करते देखा गया था. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले बाबर आजम को कोहली के साथ अपनी बातचीत का खुलासा करने के लिए कहा गया. बाबर आजम ने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया. पीसीबी के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने भी पत्रकारों से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से जुड़े सवाल पूछने को कहा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने सवाल किया, 'बाबर, सीरीज के बारे में बहुत सारे सवाल हैं.  लेकिन एक वीडियो था जो टी 20 विश्व कप के दौरान सामने आया था, जहां आप और विराट कोहली बातचीत कर रहे थे. तो आप लोगों ने किस बारे में बात की? आपने उनसे क्या कहा.  कप्तान के रूप में हटाए जाने के बाद से कोहली कठिन दौर से गुजर रहे हैं.  विश्व कप के दौरान आपने उनसे क्या बात की.'

बाबर ने नहीं किया बातचीत का खुलासा

पीसीबी के मीडिया मैनेजर ने कहा कि मुझे आपको रोकने के लिए खेद है. दरअसल, यह पीसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस है.अगर आपके पास वेस्टइंडीज सीरीज के बारे में कोई सवाल है, तो ही आगे बढ़ें. इसपर रिपोर्टर ने कहा कि लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कोई विवादास्पद सवाल है. यह एक सरल और हल्का सवाल है. दोनों के बीच बातचीत क्या थी? मैं सिर्फ इसके बारे में पूछना चाहता हूं. अगर बाबर चाहें तो जवाब दे दें. 

हालांकि, बाबर ने कोहली के साथ अपनी बातचीत के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि हमने चर्चा की थी, लेकिन मैं इसे सबके सामने क्यों प्रकट करूं. 

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma Injured: साउथ अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा घायल, इस नए खिलाड़ी को किया गया शामिल

Hasan Ali Loses Temper: पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने Press Conference में खोया आपा, रिपोर्टर से भिड़े, जमकर हुई बहस

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget