एक्सप्लोरर

रायुडू की बल्लेबाजी देख खुश हुए कोहली, कहा - टीम का‘बुद्धिमान बल्लेबाज’

भारत को नंबर चार के लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज की तलाश थी और रायुडू के रूप में उन्हें मजबूत दावेदार मिल गया है

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में 224 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंबाटी रायुडू की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘बुद्धिमान बल्लेबाज’ करार दिया. रायुडु ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

रनों के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत में रोहित शर्मा(162) और रायुडू ने शतक जड़े.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘रायुडू ने मौके का पूरा फायदा उठाया. हमें 2019 विश्व कप तक उसका समर्थन करने की जरूरत है. वह खेल को अच्छी तरह से समझता है, इसलिए हमें खुशी है कि कोई बुद्धिमान बल्लेबाज नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहा है.’’

पुणे में हार के बाद भारत ने निर्मम रवैया अपनाया और हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करके पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनायी.

कोहली ने कहा, ‘‘हां, हमने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया. हमें वापसी करने के लिये जाना जाता है और यह एक और उदाहरण है. खलील (अहमद) ने सही क्षेत्रों में गेंद पिच करायी जिससे गेंद ने अपना कमाल दिखाया. उसने दोनों तरफ गेंद स्विंग करायी.’’

खलील ने 13 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जिससे भारत ने वेस्टइंडीज को 36.2 ओवर में 153 रन पर समेट दिया.

मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा

अपनी 162 रन की पारी के लिये मैन ऑफ द मैच बने रोहित ने कहा, ‘‘शुरू से ही हमने अच्छा प्रदर्शन किया. शुरू में दो विकेट गंवाने के बाद हमें बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और उस भागीदारी (रोहित और रायुडू के बीच 211 रनों) ने मैच का नक्शा बदल दिया. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब आप जम जाते हो तो फिर आप उसका फायदा उठाना चाहते हो तथा मैंने और रायुडू ने यही किया. हम लंबी भागीदारी निभाना चाहते थे.’’

रोहित ने तीन कैच भी लिए और इस तरह से ऑलराउंड खेल दिखाया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले कुछ समय से स्लिप में कैच लेने का अभ्यास कर रहा हूं. मैं यहां विराट की हंसी सुन सकता हूं.’’

रोहित ने कहा, ‘‘विशेषकर जब आप कुलदीप के सामने स्लिप में खड़े होते हो तो उसकी गेंदों को समझना आसान नहीं होता है. जब आप नेट्स पर उसका सामना करते हो तो उससे यह समझना आसान हो जाता है कि वह कब गुगली करने वाला है और मैं उसके लिये तैयार हो जाता हूं.’’

टीम से नाराज दिखे होल्डर

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि उनकी टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया.

होल्डर ने कहा, ‘‘हम अच्छा खेल नहीं दिखा पाए. हमने उन्हें बड़ा स्कोर खड़ा करने की छूट दी. हम बल्लेबाजी में किसी भी समय अच्छी स्थिति में नहीं दिखे. शुरू में विकेट गंवाने से हम लय हासिल नहीं कर पाए.’’

रोहित के तीन कैच के अलावा भारतीयों ने दो रन आउट भी किए

होल्डर ने कहा, ‘‘आप वनडे या सीमित ओवरों की क्रिकेट में कतई नहीं चाहते कि आपका कोई बल्लेबाज रन आउट हो. हमारे दो अच्छे बल्लेबाज रन आउट हो गये जिससे हम बैकफुट पर चले गये. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget