एक्सप्लोरर

Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में फैब-4 में पिछड़ते जा रहे हैं कोहली, अब विलियमसन भी आगे निकलने की कगार पर

Fab Four: विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन को फैब-4 के नाम से जाना जाता है. टेस्ट क्रिकेट में इन चारों खिलाड़ियों में विराट कोहली लगातार पिछड़ रहे हैं.

Fab Four in Test Cricket: एक वक्त था जब विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खूब रन जड़ते थे. बीच में ढाई साल उनका बल्ला फ्लॉप रहा और फिर धीरे-धीरे अब जाकर उन्होंने फिर से क्रिकेट के इन तीनों फॉर्मेट में अपनी लय हासिल की है. यहां टी20 और वनडे क्रिकेट में तो फिर भी उनकी बादशाहत बरकरार रही लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह पिछड़ते गए.

विराट कोहली ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में 186 रन की पारी खेलते हुए साढ़े तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जरूर जमाया लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी लय खोजने में इतनी देर कर दी कि वर्तमान क्रिकेट जगत में उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी उनसे काफी आगे निकल गए.

विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन पिछले एक दशक के सबसे बड़े चार बल्लेबाज हुए हैं. नई पीढ़ी के इन चार बल्लेबाजों को फैब-4 नाम से पहचाना जाता है. इन चारों दिग्गजों में विराट सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में सब पर भारी हैं. एक वक्त था जब विराट लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में भी फैब-4 में सबसे आगे थे लेकिन साढ़े तीन साल से टेस्ट में बेरंग रहने के कारण वह अब टेस्ट फॉर्मेट में बहुत पिछड़ गए हैं.

फैब-4 में विराट का बैटिंग एवरेज टेस्ट में सबसे कम
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली रन और शतक जड़ने के मामले में जो रूट और स्टीव स्मिथ से बहुत पीछे हैं. केन विलियमसन भी अब उनके टेस्ट शतकों की बराबरी कर चुके हैं और रनों के लिहाज से भी आगे निकलने वाले हैं. टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत को देखें तो फैब-4 के बाकी तीनों खिलाड़ी विराट कोहली से बहुत आगे नजर आते हैं.

फैब-4 में टॉप पर हैं जो रूट
फैब-4 में टेस्ट क्रिकेट के मामले में इंग्लैंड के जो रूट सबसे आगे हैं. 32 वर्षीय जो रूट ने अब तक 129 टेस्ट मैच खेले हैं और 50.22 की औसत से 10,948 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 29 शतक और 57 अर्धशतक जमाए हैं.

स्मिथ दूसरे पायदान पर
यहां दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं. 33 वर्षीय स्मिथ ने 96 टेस्ट मैचों में 59.80 की लाजवाब औसत से 8792 रन जड़े हैं. वह अब तक 30 शतक और 37 अर्धशतक जमा चुके हैं. विराट कोहली यहां तीसरे नंबर पर हैं. 34 वर्षीय विराट कोहली ने अब तक 108 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 48.93 की औसत से 8416 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 28 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. 

विराट को पछाड़ने वाले हैं विलियमसन
न्यूजीलैंड के 32 वर्षीय केन विलियमसन 94 टेस्ट मैचों में 54.89 की बल्लेबाजी औसत से 8124 रन बना चुके हैं, यानी वह रनों के मामले में विराट से महज 292 रन पीछे चल रहे हैं. विलियमसन अब तक 28 शतक भी जड़ चुके हैं, जो कि कोहली के बराबर है. जिस तरह से विलियमस टेस्ट में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उस हिसाब से कहा जा सकता है कि वह भी जल्द कोहली को पीछे छोड़ देंगे. वैसे, विलियमसन बल्लेबाजी औसत के मामले में तो विराट से काफी आगे हैं.

यह भी पढ़ें...

Sachin Tendulkar: 'क्या विराट ने अकरम, मैक्ग्रा और वॉर्न का सामना किया है?' पाक दिग्गज ने कुछ इस तरह सचिन को बताया कोहली से बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget