एक्सप्लोरर

सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने मोहम्मद शमी पर दिए जांच के निर्देश

बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाये गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं. हसीन ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है.

नई दिल्ली: बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाये गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं. हसीन ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है.

विनोद राय ने भ्रष्टाचार रोधी इकाई( एसीयू) के प्रमुख नीरज कुमार को शमी पर लगे भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. इस पत्र में गौर करने वाली बात यह है कि इसमें कही भी‘ मैच फिक्सिंग’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है. शमी पर लगें अलग-अलग आरोपों के कारण बीसीसीआई ने उनका केन्द्रीय अनुबंध रोक दिया.

इस पत्र में राय ने लिखा है, ‘‘ यह मोहम्मद शमी के खिलाफ आरोपों से संबंधित विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में हैं. प्रशासकों की समिति ने उस टेलीफोन बातचीत की रिकॉर्डिंग को सुना है जिसका दावा किया जा रहा कि वह शमी और उनकी पत्नी के बीच बातचीत की है. यह ऑडियों रिकार्डिंग पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं.’’

हसीन ने आरोप लगया था, ‘‘ शमी ने इंग्लैंड के व्यापारी मोहम्मद भाई के कहने पर पाकिस्तानी महिला अलिशबा से पैसे लिये हैं.’’

इस में कहा गया, ‘‘ प्रशासकों की समिति इस ऑडियो रिकार्डिंग से चिंतित है जिसमें दावे के मुताबिक शमी को‘‘ मोहम्मद भाई’’ का नाम लेते हुए सुना गया है, जिसने पाकिस्तानी महिला अलीश्बा के माध्यम से शमी को पैसा भेजा.’’

राय ने कहा, ‘‘ बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत कृपया इन आरोपों की जांच कर सीओए के पास अपने अपने निष्कर्षों के साथ सौपे कि क्या इस आधार पर जांच को आगे बढ़ने की जरूरत हैं.’’

राय ने कहा, ‘‘ मामले की जांच इन पहलुओं पर करना चाहिए(1) ‘ मोहम्मद भाई’ और‘ अलीश्बा’ की पहचान तथा पिछला इतिहास, (2) क्या मोहम्मद भाई द्वारा शमी को अलीश्बा के जरिए कोई रकम भेजी गयी.(3) अगर पैसा भेजा गया तो इस पैसे का मकसद क्या था? ’’

राय ने कहा कि मामले की जांच सिर्फ भ्रष्ट्राचार के आरोपों से जुड़ी होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘ सीओए चाहती है कि मामले की जांच सिर्फ ऊपर जिक्र किये गये मामले तक ही सीमित रहे और शमी पर लगे दूसरे आरोपों को तब तक इसके दायरे में नहीं लाया जाये जब तक आपको ऐसा नहीं लगता की वह बीसीसीआई के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत आता हो.’’

पिछले सप्ताह, हसीन ने फेसबुक के जरिए शमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए लिखा था कि वह घरेलू हिंसा की शिकार है. हालांकि शमी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम और करियर खत्म करने की साजिश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget