एक्सप्लोरर

Vidarbha Pro T20 League : विदर्भ टी20 लीग में जितेश शर्मा की 200 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी, छक्का लगाकर अपनी टीम को दिलाई रोमांचक जीत

जितेश शर्मा ने विदर्भ टी20 लीग में 22 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए आखिरी ओवर में छक्का मारकर नेको मास्टर ब्लास्टर्स को भारत रेंजर्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई.

Vidarbha Pro T20 League : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने शुक्रवार को विदर्भ टी20 लीग में बल्लेबाजी में अपना रौद्र रूप दिखा दिया. नेको मास्टर ब्लास्टर्स (Neko Master Blasters) के लिए खेलते हुए जितेश ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 46 रन ठोक दिए और अपनी टीम को आखिरी ओवर में शानदार छक्का लगाकर मैच जीता दिया.

मैच का पूरा हाल

मैच की शुरुआत में भारत रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार स्कोर खड़ा किया था. कप्तान अथर्व ताइडे ने नाबाद 94 रन बनाए तो वहीं वरुण बिष्ट ने सिर्फ 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रनों की शानदार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजो की पारियों की मदद से रेंजर्स की टीम ने 204 रनों की विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

हालांकि नेको मास्टर ब्लास्टर्स के गेंदबाज अननमय जायसवाल ने शानदार दो विकेट अपने नाम किए लेकिन उन्होंने अपने स्पेल में काफी रन लुटा दिए थे.

205 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी NMB की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही. विकेटकीपर वेदांत दिगाड़े और अध्ययन डागा ने पहले विकेट के लिए 84 रन की मजबूत साझेदारी कर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई. 9वें ओवर में गौरव फर्डे ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दिगाड़े को वापस पवेलियन भेज दिया. इसके बाद अध्ययन डागा और आर्यन मेश्राम ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर मैच के मोमेंटम को वापस उनके ही पक्ष में कर लिया था.

फिर मैदान में आए कप्तान जितेश शर्मा

तीसरे विकेट के लिए आर्यन मेश्राम और कप्तान जितेश शर्मा के बीच 56 रन की साझेदारी देखने को मिली, लेकिन  मेश्राम को शुभम कापसे ने 19वें ओवर में आउट कर दिया, जिसके बाद नेको मास्टर ब्लास्टर्स का स्कोर 199/3 हो गया था.

अब टीम को मैच जीतने के लिए 6 गेंदों में 6 रन चाहिए थे.अंतिम ओवर की पहली गेंद डॉट रही, और दूसरी गेंद पर आर संजय का विकेट गिर गया,जिससे मैच में रोमांच और बढ़ गया अब दबाव नेको मास्टर ब्लास्टर्स की टीम पर था.कप्तान जितेश शर्मा ने शांत रहते हुए हुए अगली ही गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा और अपनी टीम को ड्रामा से भरपूर जीत दिलाई.

आईपीएल 2025 में भी खेल चुके हैं मैच विनिंग पारियां

इससे पहले आईपीएल 2025 में भी जितेश ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 11 मैचों में 261 रन बनाए थे. उनका औसत पूरे सीजन 37.28 और स्ट्राइक रेट 176.35 का रहा था. ऐसे में इस जीत में उनका फिनिशिंग टच कोई नई बात नहीं थी.

आईपीएल में आरसीबी के 18 साल बाद ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी बात रखते हुए जितेश ने कहा था, “मैं विराट भाई के लिए बहुत खुश हूं क्योंकि वह 18 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे. एक खिलाड़ी के रूप में, मैं समझ सकता हूं कि जब कोई व्यक्ति 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार करता है, तो वह कैसा महसूस करता है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget