एक्सप्लोरर

वेंकटेश प्रसाद केएससीए अध्यक्ष चुने गए, सुजीत सोमसुंदर बने नए उपाध्यक्ष

प्रसाद के सामने अब राज्य में शीर्ष स्तर के क्रिकेट को वापस लाने की चुनौती होगी, जो चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के बाद हाशिये पर चला गया था.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद रविवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के नए अध्यक्ष चुने गए. इस संघ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रसाद ने अनुभवी खेल प्रशासक केएन शांत कुमार को 749-558 से हराया. इन चुनावों में कुल 1307 सदस्यों ने मतदान किया.

प्रसाद के सामने अब राज्य में शीर्ष स्तर के क्रिकेट को वापस लाने की चुनौती होगी, जो चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के बाद हाशिये पर चला गया था. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसक मारे गए थे.

प्रसाद और द प्रिंटर्स (मैसूर) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और पीटीआई बोर्ड के निदेशकों में से एक शांत कुमार दोनों ने राज्य में क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया था. यह उनके संबंधित पैनल का प्रमुख चुनावी मुद्दा था.

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुजीत सोमसुंदर ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव डी. विनोद शिवप्पा को 719-588 से हराया. सोमसुंदर ने हाल ही में केएससीए चुनाव लड़ने के लिए बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के शिक्षा प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था.

एमएस विनय को 736-571 से हराकर बीएन मधुकर केएससीए के नए कोषाध्यक्ष बने हैं. अनुभवी प्रशासक संतोष मेनन ने ईएस जयराम को 675-632 से हराकर नए सचिव के रूप में संघ में वापसी की.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत और कई के घायल होने के बाद जयराम ने इस दुखद घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केएससीए सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था.

प्रसाद के नेतृत्व वाले पैनल को अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन प्राप्त था. इस पैनल ने संयुक्त सचिव को छोड़ कर सभी अहम पद पर कब्जा किया.

ये चुनाव सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुए. बृजेश पटेल समर्थित खेमे में बीके रवि ने संयुक्त सचिव पद के लिए 669-638 के अंतर से एवी शशिधर को पछाड़कर जीत हासिल की.

प्रसाद के पैनल से चुनाव लड़ने वाली पूर्व महिला क्रिकेटर कल्पना वेंकटचर (764) और कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अविनाश वैद्य (691) को आशीष अमरलाल (703) के साथ बेंगलुरु क्षेत्र से सदस्य के रूप में चुना गया.

नमिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget