एक्सप्लोरर

Womens T20 Challange: 7 गेंदों पर गंवाए 5 विकेट, फिर भी जीती वेलोसिटी

डेनियल वेट (46) और शेफाली वर्मा (34) की पारियों के दम पर वेलोसिटी टीम ने महिला टी-20 चैलेंज के दूसरे मैच में ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हरा दिया.

डेनियल वेट (46) और शेफाली वर्मा (34) की पारियों के दम पर वेलोसिटी टीम ने महिला टी-20 चैलेंज के दूसरे मैच में ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हरा दिया.

अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी ने ट्रेलब्लेजर्स को अच्छी शुरुआत के बाद भी 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 112 रनों पर ही सीमित कर दिया. उसके लिए हर्लिन देयोल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. इस आसान से लक्ष्य को वेलोसिटी ने नाटकीय अंदाज में 18 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल किया.

नाटकीय अंदाज इसलिए क्योंकि एक समय वेलोसिटी का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 111 रन था, लेकिन देखते-देखते सात गेंदों के बाद टीम का स्कोर सात विकेट पर 111 रन हो गया. दीप्ति शर्मा की गेंद सुश्री प्रधान के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन के तरफ चली गई और टीम को जीत मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी का पहला विकेट हेले मैथ्यूज (5) के रूप में 25 के कुल स्कोर पर गिरा. अगले विकेट के लिए ट्रेलब्लेजर्स को इंतजार करना पड़ा. बल्ले से कमाल दिखाने वाली देयोल ने गेंद से भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए शेफाली को 65 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद महिला क्रिकेट की दो अनुभवी बल्लेबाजों डेनियल और मिताली राज (17) ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़ टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. वेलोसिटी को जब जीत के लिए मात्र दो रन चाहिए थे, तभी राजेश्वरी गायकवाड़ ने डेनियल को पवेलियन भेज दिया. उन्होंने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के मारे.

यहां से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. डेनियल के बाद वेदा कृष्णामूर्ति, मिताली, शिखा पांडे और एमिला केर पवेलियन लौट लीं. प्रधान ने दो रन लेकर टीम को किसी तरह जीत दिलाई.

इससे पहले, मिताली ने टॉस जीत स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स को बल्लेबाजी की दावत दी. अच्छी शरुआत के बाद भी ट्रेलब्लेजर्स की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. टीम के लिए हर्लिन देयोल ने 43 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज जमकर हाथ नहीं दिखा सकी.

स्मृति मंधाना (10) को 15 के कुल स्कोर पर खोने के बाद ट्रेलब्लेजर्स ने सुजी बेट्स (26) और देयोल के दम पर 50 का स्कोर कर लिया. इसी स्कोर पर एकता बिष्ट ने सुजी को पवेलियन लौटा दिया. सुजी ने 22 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का मारा.

स्टेफनी टेलर सिर्फ पांच रन ही कर पाईं. उन्हें सुश्री प्रधान ने 68 के कुल स्कोर पर आउट किया. देयोल हालांकि एक छोर पर टिकी हुई थीं.

दीप्ति शर्मा ने देयोल का साथ देते हुए 32 रनों की साझेदारी की. 100 के कुल स्कोर पर दीप्ति भी पवेलियन लौट लीं. इसी स्कोर पर एमिला केर ने देयोल की पारी का अंत किया. देयोल ने 40 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए. तीन रन बाद एकता ने भारती फुलमाली (2) को आउट कर ट्रेलब्लेजर्स को छठा झटका दिया.

तीन रनों के भीतर तीन अहम विकेट खोने के बाज ट्रेलब्लेजर्स का बड़ा स्कोर तक पहुंचना मुश्किल हो गया. डायलान हेमलता एक और शाकेरा सलमान आठ रनों पर नाबाद लौटीं.

वेलोसिटी की ओर से एकता और केर ने दो-दो विकेट लिए. शिखा पांडे और प्रधान को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget