एक्सप्लोरर

Vijay Hazare Trophy: उन्मुक्त चंद ने दिलाई उत्तराखंड को शानदार जीत

Vijay Hazare Trophy: उत्तराखण्ड खेलने गए उन्मुक्त चंद ने आज कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी है.

पिछले लंबे समय से लाइमलाइट से दूर चल रहे उन्मुक्त चंद ने एक बार फिर से अपना नाम बनाने का मन बना लिया है. दिल्ली रणजी टीम का साथ छोड़कर अपने गृहनगर उत्तराखण्ड खेलने गए उन्मुक्त चंद ने आज कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी है. उन्मुक्त ने आज विज़ हज़ारे ट्रॉफी के उत्तराखंड और असम के मैच में शानदार 80 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को सात विकेट से शानदार जीत दिला दी. उत्तराखंड की टीम का चंडीगढ़ के साथ पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. लेकिन अब दूसरे मुकाबले को जीतकर उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है. हालांकि आज बारिश से प्रभावित मैच के बावजूद मैच हो पाया और फिर उत्तराखंड की टीम ने अपना कमाल दिखा दिया. बारिश के खलल के बाद आज 28 ओवर प्रति पारी का मैच खेला गया. जिसमें असम की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 28 ओवरों में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए. उनके लिए ओपनर बल्लेबाज़ हज़ारिका ने 50 गेंदों में सर्वाधिक 39 रन बनाए. जबकि अमित सिन्हा ने 33, स्वरूपम पुरकायस्थ ने 32 रनों की पारियां खेलीं. इस लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम को शुरुआत में ही करण कौशल के रूप में पहला झटका लग गया. लेकिन इसके बाद कप्तान उन्मुक्त चंद ने अकेले दम पर मैच को अपने कंधों पर उठाया और टीम को महज़ 26.4 ओवरों में जीत दिला दी. इस लक्ष्य को हासिल करने में उत्तराखंड के सिर्फ 3 विकेट गिरे. उन्मुक्त ने अपनी पारी में 78 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के मारे. उन्मुक्त को अंत में सौरभ रावल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 20 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget