एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: बहुत पुराना है रिचर्ड कैटलबोरो और टीम इंडिया की हार का नाता, जानें वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के अंपायर क्यों हैं सुर्खियों में

Richard Kettleborough: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रिचर्ड इलिंगवर्थ के साथ रिचर्ड कैटलबोरो भी मैदानी अंपायर की भूमिका में होंगे. अंपायर कैटलबोरो कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए अनलकी रहे हैं.

World Cup 2023 Final Umpires: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के लिए जैसे ही आईसीसी की ओर से अंपायर्स के नामों के ऐलान हुए, तभी से एक नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. अभी तक इस नाम को लेकर चर्चा गर्म है. यह नाम रिचर्ड कैटलबोरो है. भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इन्हें फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी मिली है.

रिचर्ड कैटलबोरो इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में तो जगह नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में फर्स्ट क्लास क्रिकेट काफी खेला है. इसके बाद ही उन्होंने अंपायरिंग की ओर रूख किया. 50 साल के कैटलबोरो लंबे वक्त से अंपायरिंग कर रहे हैं और वर्तमान में उनकी गिनती विश्व के सबसे बेहतर अंपायर्स में होती है. हालांकि टीम इंडिया के लिए वह हमेशा अनलकी रहे हैं

बड़े मैचों में जब-जब अंपायर बने कैटलबोरो... 
न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप (2019) सेमीफाइनल मुकाबले में कैटलबोरो ही मैदानी अंपायर थे. यहां भारतीय टीम बेहद करीब से वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी. तब भारत को न्यूजीलैंड ने शिकस्त दी थी. इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया के एक अहम मुकाबले में भी कैटलबोरो ही अंपायरिंग कर रहे थे. टीम इंडिया तब भी हार कर वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी कैटलबोरो तीसरे अंपायर की भूमिका में थे. यहां भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी उठाई थी.

वर्ल्ड कप 2014 से जारी है यह सिलसिला
कैटलबोरो का भारत की हारों से नाता और भी पुराना रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप 2014, वनडे वर्ल्ड कप 2015, टी-20 वर्ल्ड कप 2016 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के मुकाबलों में भी रिचर्ड कैटलबोरो भारत के लिए अनलकी ही साबित हए. यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में कैटलबोरो का नाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपनी चिंताएं व्यक्त करने लगे हैं.

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के लिए ये है अंपायर्स की पूरी लिस्ट

फील्ड अंपायर: रिचर्ड कैटलबोरो और रिचर्ड इलिंगवर्थ
थर्ड अंपायर: जोएल विल्सन
फोर्थ अंपायर: क्रिस गैफनी
मैच रेफरी: एंडी पाइक्राफ्ट

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: मार्श और मैक्सवेल से रहना होगा सावधान, भारत के खिलाफ चौंकाने वाले रहे हैं दोनों के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget