एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: मार्श और मैक्सवेल से रहना होगा सावधान, भारत के खिलाफ चौंकाने वाले रहे हैं दोनों के आंकड़े

Maxwell & Marsh: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में मैक्सवेल और मार्श ही टॉप पर हैं. मार्श का तो भारत के खिलाफ बल्लेबाजी औसत भी लाजवाब रहा है.

Mitchell Marsh & Glenn Maxwell Against India: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिन दो खिलाड़ियों के खिलाफ विशेष रणनीति बनाने की जरूरत होगी, वह मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल हैं. दरअसल, इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के खिलाफ चौंकाने वाला रहा है. एक बल्लेबाजी औसत में सबसे बेस्ट रहा है तो दूसरा स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप पर है.

इसके साथ ही यही दोनों खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी दो पारियां खेली हैं. ग्लेन मैक्सवेल वर्ल्ड कप 2023 में 201 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं. वहीं, मिचेल मार्श ने 177 रन की नाबाद पारी खेली है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में चौथा सबसे बेस्ट बैटिंग एवरेज
मिचेल मार्श टीम इंडिया के खिलाफ 65.42 की लाजवाब बल्लेबाजी औसत से रन जड़ते हैं. वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत के मामले में चौथे पायदान पर हैं. इस मामले में वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हिस्सा लेने वाला कोई भी बल्लेबाज उनके ईर्द-गिर्द भी नहीं है. उनके बाद रोहित शर्मा आते हैं, जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी औसत 58.30 है.

मिचेल मार्श ने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 11 वनडे मैचों की 10 पारियों में 458 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी जमाए हैं. भारत के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट भी लाजवाब है. वह 116 के स्ट्राइक रेट से रन जड़ते हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में सबसे दमदार स्ट्राइक रेट
ग्लेन मैक्सवेल भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं. वह भारत के खिलाफ 134 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन जड़ते हैं. वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों में उनके आसपास कोई नहीं है. उनके बाद मिचेल मार्श का नंबर आता है जो भारत के खिलाफ 116 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. फिर श्रेयस अय्यर भी हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं.

मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ 31 मैचों की 30 पारियों में 941 रन जड़े हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 34.85 रहा है. निचले क्रम में बल्लेबाजी के कारण वह भारत के खिलाफ अब तक शतक तो नहीं जमा पाए हैं लेकिन उन्होंने 6 अर्धशतक जरूर ठोंके हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Head to Head: वनडे क्रिकेट में 150 बार हुआ आमना-सामना, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास के 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget