एक्सप्लोरर

उमर अकमल की मुश्किलें बढ़ीं, इसलिए लग सकता है लाइफ टाइम बैन

उमर अकमल को पीसीबी ने एंटी करप्शन कोड तोड़ने का दोषी पाया है. इसलिए उमर अकमल पर अब आजीवन बैन का खतरा मंडरा रहा है.

पाकिस्तान के विवादों में रहने वाले बल्लेबाज उमर अकमल की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल पर एंटी करप्शन कोड के दो आरोप लगाए हैं. अगर उमर अकमल पर ये आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें हमेशा के लिए क्रिकेट खेलने से बैन किया जा सकता है. इससे पहले पीसीबी ने एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 4.7.1 के तहत फरवरी में ही उमर अकमल को संस्पेंड कर दिया था.

उमर अकमल पीसीबी की कार्रवाई की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं ले पाए. पीसीबी ने अब उमर अकमल को एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 2.4.4 को तोड़ने का दोषी पाते हुए नोटिस भेजा है. उमर अकमल के पास 31 मार्च तक इस नोटिस का जवाब दाखिल करने का मौका है.

विवादों से रहा है पुराना नाता

29 साल के उमर अकमल के करियर की शुरुआत 2009 में हुई थी. लेकिन डेब्यू में ही शतक जड़ने वाले उमर अकमल सिर्फ 16 टेस्ट मैच खेल पाए हैं. उमर अकमल ने अब तक 121 वनडे और 84 इंटरनेशनल ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले हैं. पिछली बार उमर अकमल को वर्ल्ड कप से ठीक पहले अप्रैल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था.

इस साल पीएसएल की शुरुआत से पहले ही फिटनेस टेस्ट के दौरान उमर अकमल पर ट्रेनर के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगे. हालांकि पीसीबी ने बाद में कहा था कि ऐसा गलतफहमी की वजह से हुआ.

उमर अकमल को पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी ऑर्थर के साथ बदतमीजी की वजह से लाहौर में प्रैक्टिस कैंप से अलग कर दिया गया था. 2017 में चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए हुए फिटनेस टेस्ट में भी उमर अकमल फेल हो गए थे.

कोरोना नहीं बल्कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए वॉर्नर ने द हंड्रेड से लिया नाम वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget