एक्सप्लोरर

IND U19 vs AUS 19 Final: रोहित-कोहली का सपना साकार करेंगे उदय-मुशीर? ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में चटानी होगी धूल

U19 World Cup 2024 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर से फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. फैंस को इस बार मुशीर खान और उदय सहारन से उम्मीदें होंगी.

U19 World Cup 2024 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें करीब 3 महीने बाद एक बार फिर से फाइनल मैच के लिए मैदान पर होंगी. अंडर 19 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेला जाएगा. टीम इंडिया के फैंस को इस बार खिताबी जीत की उम्मीद होगी. भारतीय कप्तान उदय सहारन और मुशीर खान इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली के सपने को पूरा करने के करीब हैं. भारतीय टीम विश्व कप 2023 के फाइनल में हार गई थी. लेकिन अब फैंस को अंडर19 विश्व कप के फाइनल में खिताबी जीत की उम्मीद है. 

दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं कप्तान उदय सहारन -

उदय अंडर 19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने 6 मैचों में 389 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं. उदय मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने के लिए आते हैं और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं. उदय ने आयरलैंड के खिलाफ 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 81 रन बनाए थे. अब फाइनल में भी कमाल दिखा सकते हैं.

मुशीर के कंधों पर भी होगी जिम्मेदारी -

मुशीर ने सेमीफाइनल में कुछ खास नहीं कर सके थे. वे 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. मुशीर ने 6 मैचों में 338 रन बनाए हैं. वे इस दौरान 2 शतक भी लगा चुके हैं. मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान सीनियर टीम इंडिया का हिस्सा हैं. वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा बने हैं.

कंगारुओं का निकालना होगा दम -

भारत के सामने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी. टीम इंडिया को उससे कड़ी टक्कर मिलेगी. ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया था. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. उसके लिए हैरी डिक्सन ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. वे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. हैरी ने 6 मैचों में 267 रन बनाए हैं. 

 

यह भी पढ़ें : U19 World Cup 2024: युवराज का विकेट लेने वाला बच्चा टीम इंडिया का हिस्सा, फाइनल में कंगारुओं की आएगी शामत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
'पाकिस्तान एक बकवास टीम...', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
'पाकिस्तान एक बकवास टीम', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget