एक्सप्लोरर

विश्व कप मैच देखकर निराशा नहीं बढ़ाना चाहते हैं जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने माना वह बमुश्किल ही विश्व कप के मैच देख रहे हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट के लिये नहीं चुने जाने की निराशा उन्हें अब भी कचोट रही है.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने माना वह बमुश्किल ही विश्व कप के मैच देख रहे हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट के लिये नहीं चुने जाने की निराशा उन्हें अब भी कचोट रही है. हेजलवुड पीठ दर्द के कारण जनवरी में टीम से बाहर हो गए थे. इसकी वजह से उन्हें विश्व कप टीम में नहीं चुना गया और चयनकर्ताओं ने इसके बजाय उन्हें अगस्त में इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिये कहा. 27 साल का यह गेंदबाज अभी ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ ब्रिस्बेन में शिविर में है. उनके अलावा पीटर हैंड्सकांब, ट्रेविस हेड और मार्कस हैरिस जैसे खिलाड़ी भी इस शिविर में भाग ले रहे हैं. ये सभी शुक्रवार को इंग्लैंड रवाना होंगे. अब पूरी तरह से फिट हेजलवुड ने कहा कि वह विश्व कप को नजरअंदाज करके अपनी ऊर्जा दूसरी तरफ लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं जो मैं अभी यहां कर रहा हूं. मैं रात में एक दो ओवर तक मैच देखूंगा लेकिन मैं इससे ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा हूं. ’’ हेजलवुड ने कहा, ‘‘आप किसी चीज को जितना देखते हो आपको उसकी उतनी ही कमी खलती है. इसलिए मैं कुछ हद तक इससे बचने की कोशिश कर रहा हूं. ’’ इसके बजाय उनका ध्यान एशेज पर है तथा उन्होंने आगाह किया कि वह अब फिट हैं और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बरपाने के लिये तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि जब मैं शारीरिक तौर पर फिट रहता हूं तो बहुत अच्छी भूमिका निभा सकता हूं और मैं इस तरह से एशेज में प्रवेश करने जा रहा हूं. इसलिए मेरी निगाहें एशेज पर टिकी हैं. ’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
MI vs KKR: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget