एक्सप्लोरर

ट्रेविस हेड ने IPL में 18.50 करोड़ में बिकने वाले गेंदबाज की लगाई लंका, एक ओवर में जड़े 30 रन

Travis Head: ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में कमाल करते हुए 23 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 30 रन भी जड़े.

Travis Head Scored 30 Runs In One Over: ट्रेविस हेड सिर्फ भारतीय टीम को ही जख्म नहीं देते हैं. उनका बल्ला लगभग हर टीम के खिलाफ जमकर बोलता है. अब हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में 18.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले इंग्लैंड के सैम कर्रन की लंका लगा दी. सैम कर्रन के एक ओवर में हेड ने 30 रन कूट दिए. हेड की इस कुटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैम कर्रन ओवर की शुरुआत स्लोअर गेंद के साथ करते हैं, जिस पर हेड लेग साइड की दिशा में चौका लगा देते हैं. फिर अगली गेंद पर हेड ऑफ साइड पर चौका जड़ देते हैं. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर हेड हवाई फायर करते हुए लेग साइड पर लंबा छक्का जड़ देते हैं. फिर आगे बढ़ते हुए ओवर की चौथी गेंद पर हेड छक्का जड़ देते हैं. इसके बाद पांचवीं गेंद पर हेड ऑफ साइड पर छक्का लगाते हैं और फिर छठी गेंद पर उसी दिशा में चौका जड़ देते हैं. इस तरह हेड ने सैम कर्रन के ओवर में 30 रन लिए.

19 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

हेड ने शानदार पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. इससे भी ज्यादा मजे की बात यह रही कि हेड ने शुरुआती 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए थे. इसके बाद 19 गेंदों में यानी अगली 7 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. 

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

बता दें कि साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 28 रनों से जीत दर्ज की. मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 179 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 19.2 ओवर में 151 रनों पर सिमट गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में 28 रनों से जीत दर्ज की. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs BAN: रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं, बांग्लादेश को भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले इस चीज का सता रहा है डर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget