एक्सप्लोरर

TOSS INDvsNZ: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने आज यहां न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है.

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने आज यहां न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे मुकाबले में टीम से रहाणे, दिनेश कार्तिक और शार्दुल ठाकुर को बाहर रखा है. जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम ने को मौका दिया है.

विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत के हौसले बुलंद है. न्यूजीलैंड को शानदार फार्म में चल रही मेजबान टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन संतुलित है और सभी खिलाड़ियों ने जीत में योगदान दिया है। एक ईकाई के रूप में विराट कोहली की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

तीन सत्र पहले भारत को इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने हराया था लेकिन उसके बाद से भारत ने अपनी सरजमीं पर लगातार तीन श्रृंखलायें जीती है. अपराजेय होती जा रही भारतीय टीम ने जीत का ऐसा तिलिस्म अपने इर्द गिर्द बना लिया है जिसे तोड़ना आसान नहीं लग रहा.

आस्ट्रेलिया से 2009-10 में हारने के बाद भारत 16 द्विपक्षीय मैचों में सिर्फ पाकिस्तान ( 2012 ) और दक्षिण अफ्रीका से हारा है.

आस्ट्रेलिया पर उसने 4-1 से जीत दर्ज की जबकि कप्तान विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ फार्म मेंनहीं थे और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी टीम से बाहर थे. उपकप्तान रोहित शर्मा ने 296 रन बनाये जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. अजिंक्य रहाणे ने चार अर्धशतक समेत 244 रन जोड़े जबकि हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने 222 रन बनाये. महेंद्र सिंह धोनी ने भी उम्दा बल्लेबाजी की.

यदि भारतीय टीम ने यही लय कायम रखी तो न्यूजीलैंड को वानखेड़े की पिच पर हराना मुश्किल नहीं होगा. बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाने वाली इस पिच पर खूब रन बनने की उम्मीद है.

चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की अगुवाई में नये स्पिन आक्रमण ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तेज गेंदबाजी का मोर्चा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरा संभालेंगे.

न्यूजीलैंड की उम्मीदें उसके सबसे सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोस टेलर पर टिकी होंगी जिन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम पर भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में शतक जमाया था. टेलर, सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कप्तान केन विलियमसन पर कीवी टीम को बड़ा स्कोर देने की जिम्मेदारी होगी.

टाम लैथम ने भी दूसरे अभ्यास मैच में शतक जमाया था. कुल मिलाकर हालांकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी भारत के सामने कमजोर है, खासकर उपमहाद्वीपीय हालात में.

ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को जिम्मेदारी लेकर अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. स्पिनर मिशेल सेंटनेर और ईश सोढी पर बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी.

टीमें:

भारत: विराट कोहली ( कप्तान ), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार.

न्यूजीलैंड:....

मैच का समय: दोपहर 1.30 से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget