एक्सप्लोरर

10 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स जिन्होंने मॉडल्स या एक्ट्रेसेस से की शादी, तस्वीरों में देखें लव स्टोरी

जानिए 10 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की उन खास लव स्टोरीज के बारे में, जिन्होंने मॉडल्स और फिल्मी सितारों से शादी कर बनाई जिंदगी की सबसे खूबसूरत पार्टनरशिप.

क्रिकेट के मैदान पर जहां रन और विकेटों का खेल होता है, वहीं कुछ क्रिकेटर्स ने अपने निजी जीवन में भी ऐसी साझेदारियां की, जो आज प्रेरणा बन चुकी हैं. कई नामी क्रिकेटर्स ने मॉडल्स और एक्ट्रेसेस से शादी कर ग्लैमर और खेल की दुनिया को एक सूत्र में पिरो दिया है. यहां हम आपको उन 10 क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ पिच पर ही नहीं, बल्कि जीवन के सफर में भी अपनी ‘बेस्ट पार्टनरशिप’ निभाई है.

विराट कोहली - अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अनुष्का शर्मा से शादी की. दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू ऐड शूट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोस्ती ने प्यार का रूप लिया और 11 दिसंबर 2017 को इटली में एक प्राइवेट समारोह में दोनों ने शादी कर ली. विराट जहां क्रिकेट के मैदान में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते गए, वहीं अनुष्का ने सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान कायम की.

जेपी डुमिनी - स्यू डुमिनी

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने अपने करियर की शुरुआत में ही मॉडल और ब्लॉगर स्यू डुमिनी से प्यार किया था. इस रिश्ते को उन्होंने 25 जून 2011 को शादी के रूप में स्वीकार किया. दोनों अब एक खूबसूरत परिवार के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं.

जेम्स एंडरसन - डेनिएला लॉयड

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मॉडल डेनिएला लॉयड से साल 2006 में शादी की थी.  दोनों की पहली मुलाकात 2004 में हुई थी और आज उनके दो बच्चे हैं. एंडरसन ने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए और उनके निजी जीवन में भी स्थिरता रही.

शेन वॉटसन - ली फर्लॉन्ग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन की लव स्टोरी मॉडल और स्पोर्ट्स एंकर ली फर्लॉन्ग के साथ शुरू हुई थी. 2006 में दोनों की मुलाकात हुई और 3 जून 2010 को दोनो ने शादी कर ली थी. ली मीडिया इंडस्ट्री में बड़ा नाम रही हैं और यह जोड़ी आज एक मजबूत पारिवारिक जीवन बिता रही है.

स्टुअर्ट बिन्नी - मयंती लैंगर

भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी और जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर मयंती लैंगर की जोड़ी खेल और मीडिया के अनोखे संगम का उदाहरण है. दोनों ने कुछ साल के रिलेशनशिप के बाद 2012 में शादी कर ली थी.आज भी यह जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती है.

हार्दिक पांड्या - नताशा स्तांकोविच

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविच को दुबई में समुद्र के किनारे प्रपोज किया था. दोनों ने 2020 में शादी की और एक बेटे का स्वागत कियाय. हालांकि, कुछ समय बाद यह रिश्ता तलाक की ओर बढ़ गया और दोनों अलग हो गए.

केविन पीटरसन - जेसिका टेलर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ब्रिटिश पॉप बैंड ‘Liberty X’ की सिंगर जेसिका टेलर से 29 दिसंबर 2007 को इंग्लैंड के विल्टशायर स्थित सेंट एंड्रूज चर्च में शादी की. आज भी ये जोड़ी सफल वैवाहिक जीवन जी रही है.

डेविड वॉर्नर - कैंडिस वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने पूर्व प्रोफेशनल एथलीट और मॉडल कैंडिस फाल्जोन से 2015 में शादी की थी.कैंडिस ऑस्ट्रेलिया में एक चर्चित मीडिया पर्सनैलिटी भी रही हैं. यह जोड़ी क्रिकेट और मीडिया दोनों की दुनिया में मजबूत उपस्थिति रखती है.

आंद्रे रसेल - जैसीम लोरा

वेस्टइंडीज के पावर-हिटर आंद्रे रसेल ने अमेरिकन मॉडल और फैशन ब्लॉगर जैसीम लोरा से 2016 में शादी की थी. दोनों की सगाई 2014 में हुई थी और दो साल के बाद एक निजी समारोह में विवाह कर लिया था. जैसीम सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं.

केएल राहुल - अथिया शेट्टी

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से 23 जनवरी 2023 को शादी की थी. यह शादी खंडाला में शेट्टी परिवार के फार्महाउस पर एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें सिर्फ करीबी मित्र और परिवार के लोग शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget