एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए कल होगा भारतीय टीम का एलान, कोहली-इशांत और बुमराह की वापसी तय

पांच फरवरी से भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए कल भारतीय टीम का चयन किया जाएगा.

चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की नवनियुक्त सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति इंग्लैंड के साथ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए कल यानी 19 जनवरी को भारतीय टीम का चयन करेगी. कल चयन समिति की वर्चुअल मीटिंग होनी है. इस बैठक के बाद भारतीय टीम का एलान किया जाएगा.

एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल शाम पांच बजे इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान होगा. इस दौरान कप्तान विराट कोहली भी मौजूद रहेंगे. चयन समिति में चेतन के अलावा सुनील जोशी, देबाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और अबे कुरुविला भी मौजूद रहेंगे.

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, नियमित कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ऑफ स्पिनर आर अश्विन की टीम में वापसी होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बावजूद  टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह नहीं मिलेगी.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए कुलदीप यादव, शाहबाज़ नदीम, आर अश्विन और वॉशिंगटन सुदंर के रूप में चार स्पिनर्स को टीम में शामिल किया जाएगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज, पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है. इस सीरीज की शुरुआत पांच फरवरी को पहले टेस्ट के साथ होगी.

इंग्लैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है-

चार टेस्ट

पहला टेस्ट : 5-9 फरवरी, चेन्नई

दूसरा टेस्ट : 13-17 फरवरी, चेन्नई

तीसरा टेस्ट : 24-28 फरवरी, अहमदाबाद (डे-नाइट टेस्ट)

चौथा टेस्ट : 4-8 मार्च, अहमदाबाद

पांच टी-20 मैच

पहला टी-20 : 12 मार्च को अहमदाबाद में

दूसरा टी-20 : 14 मार्च को अहमदाबाद में

तीसरा टी-20 : 16 मार्च को अहमदाबाद में

चौथा टी-20 : 18 मार्च को अहमदाबाद में

पांचवां टी-20 : 20 मार्च को अहमदाबाद में

तीन वनडे मैच

पहला वनडे : 23 मार्च को पुणे में

दूसरा वनडे : 26 मार्च को पुणे में

तीसरा वनडे : 28 मार्च को पुणे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget