एक्सप्लोरर

Virat Kohli: 3 साल... 40 पारियां और महज 26 का औसत, टेस्ट क्रिकेट में नहीं हो पा रही किंग कोहली की वापसी

Virat Kohli Test Stats: विराट कोहली ने पिछले 38 महीनों में 23 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 40 पारियों में वह महज 1015 रन बना पाए हैं.

Indore Test: विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 और वनडे क्रिकेट में तो जोरदार वापसी कर चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह लय खोज पाने में अब तक नाकाम रहे हैं. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे टेस्ट मैच (Indore Test) में भी वह महज 22 रन ही बना सके. लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में वह पिछले 3 साल से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. साल 2020 से लेकर अब तक विराट कोहली 23 टेस्ट मैच खेल चुके हैं लेकिन वह केवल 1015 रन जोड़ सके हैं.

पिछले 38 महीनों में विराट कोहली ने इन 23 टेस्ट मैचों की 40 पारियां खेली. इनमें दो बार वह नाबाद रहे. इन 40 पारियों में वह केवल 26.71 की बल्लेबाजी औसत से रन बना पाए. इन 40 पारियों में वह एक भी शतक नहीं जड़ सके. इस दौरान वह बमुश्किल केवल 6 फिफ्टी लगा पाए.

इंदौर टेस्ट में भी नहीं चला बल्ला
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के शुरुआती दो मुकाबलों में फ्लॉप रहने के बाद इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी विराट कोहली बेरंग नजर आए. वह महज 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टोड मर्फी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया. वैसे, इस मुकाबले में विराट कोहली अन्य भारतीय बल्लेबाजों के मुकाबले काफी बेहतर नजर आए. टॉप ऑर्डर के 7 बल्लेबाजों में उन्हीं ने सबसे ज्यादा रन बनाए.

दरअसल, इंदौर की पिच भी नागपुर और दिल्ली की तरह ही पूरी तरह स्पिन फ्रेंडली बनाई गई है. यहां पहले सत्र से ही स्पिनर्स को खूब मदद मिल रही है. नतीजा यह हुआ कि पहले दिन के पहले सेशन में ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने भारतीय टीम के टॉप-7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. इंदौर टेस्ट के पहले सत्र में टीम इंडिया ने 84 रन पर ही अपने 7 विकेट गंवा दिए. फिलहाल इस टेस्ट में भारतीय टीम संकट में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें...

WPL 2023 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2023 के शेड्यूल और फॉर्मेट से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक, जानें A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget