एक्सप्लोरर

Tamilnadu premier league 2025: आउट होने पर महिला अंपायर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, बहस का वीडियो हुआ वायरल

Tamilnadu premier league 2025 में आर अश्विन ने महिला अंपायर के फैसले पर उनसे बहस की, आउट दिए जाने बल्ले से अपने पैड पर मार कर जताई नाराजगी.

Tamilnadu premier league 2025: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 का 5वां मुकाबला रविवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स और आई ड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में अनुभवी क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने गुस्से से मैदान में सभी को चौंका दिया. इसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. डिंडीगुल ड्रैगन्स और आई ड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस के बीच खेले गए इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा अश्विन के व्यवहार की हो रही है

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक खराब प्रदर्शन के बाद अश्विन अब TNPL में खेल रहे हैं. उनको डिंडीगुल ड्रैगन्स में बतौर कप्तान टीम में शामिल किया गया था. इस सीजन के पांचवे मैच में अश्विन ने टॉस हारने के बाद बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन पहले ओपनिंग का यह फैसला उनके लिए बहुत महंगा साबित हुआ. वह केवल 18 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें तिरुप्पुर के कप्तान और स्पिनर रविस्रीनिवासन साई किशोर ने अपने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था.

अश्विन को अंपायर का यह फैसला बिलकुल पसंद नहीं आया. उन्होंने तुरंत ही महिला अंपायर की ओर रुख किया और उनके फैसले पर बहस करने लगे. अश्विन का मानना था कि वह एलबीडब्ल्यू आउट नहीं हैं क्योकि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई है. अंपायर ने उन्हें  बिना देरी किए आउट करार दे दिया. अंपायर के इस फैसले से अश्विन काफी नाखुश और गुस्से में दिखे. जब वह आउट होकर पवेलियन की ओर वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने गुस्से में आकर जोर से अपना बल्ला अपने पैड पर मारा. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है.

डिंडीगुल की निराशाजनक बल्लेबाज़ी

डिंडीगुल ड्रैगन्स की बल्लेबाज़ी इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक रही. डिंडीगुल की पूरी टीम 16.2 ओवर में केवल 93 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई. डिंडीगुल के केवल तीन बल्लेबाज़ ही दोहरे अंक में रन बनाने में सफल हुए. शिवम ने सबसे अधिक 30 रन बनाकर एक अहम योगदान दिया.

वहीं दूसरी ओर तिरुप्पुर के गेंदबाजो ने कमाल की गेंदबाजी के प्रदर्शन किया. राइट-आर्म सीमर एसक्कीमुथु ने 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी कर 2 विकेट चटकाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरुप्पुर की टीम के बल्लेबाजों ने लाजवाब बल्लेबाजी की और कोई गलती नहीं की. विकेटकीपर-बल्लेबाज़ तुषार रहेजा ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली और तिरुप्पुर ने यह मुकाबला केवल 1 विकेट खोकर 49 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से अपने नाम कर लिया.

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके अश्विन का IPL 2025 में भी नहीं चला जादू

दिसंबर 2024 में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए हैं. अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर  अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में कुल 619 विकेट अपने नाम किए हैं.

38 वर्षीय रविचंद्रन अश्विन के लिए तमिलनाडू प्रीमियर लीग का यह सीज़न अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट लिए थे और बल्ले से भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने पूरे सीजन केवल 33 रन ही बना पाए थे. सीएसके द्वारा कुछ मुकाबलों में तो उन्हें प्लेइंग 11 में भी शामिल नहीं किया गया था. ऐसा माना जा रहा है कि पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल उन्हें रिलीज़ कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget