एक्सप्लोरर

WTC फाइनल में ये खिलाड़ी ले सकते हैं KL Rahul की जगह, लिस्ट में IPL 2023 के कई धुरंधर शामिल

केएल राहुल इंजरी के चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी मिस कर सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के लंदन में स्थित केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.

WTC Final, IPL 2023, KL Rahul, IND vs AUS: पिछले सीजन डेब्यू करने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है. उनके कप्तान केएल राहुल चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी. आरसीबी के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान राहुल चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह आखिरी में बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने एक भी रन नहीं लिया था. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वह प्लेइंग 11 से बाहर थे. उनकी गैरमौजूदगी में क्रुणाल पांड्या ने कप्तानी की कमान संभाली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल इंजरी के चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी मिस कर सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के लंदन में स्थित केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. अगर ऐसा होता है तो कौन से खिलाड़ी राहुल की जगह ले सकते हैं, आइए जानते हैं.

ईशान किशन (Ishaan Kishan)

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला अब आईपीएल में रन बना रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी. वह 9 मैच में 286 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने अपने करियर में अब तक 14 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. एकदिवसीय में उन्होंने 510 रन तो टी20I में 653 रन बनाए हैं. वह वनडे में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टेस्ट टीम में उन्हें पहली बार शामिल किया गया था, लेकिन वह टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए थे.

संजू सैमसन (Sanju Samson)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी WTC फाइनल के लिए राहुल की जगह ले सकते हैं. घरेलू क्रिकेट में अच्छा खास अनुभव रखने वाले संजू अभी टीम इंडिया के लिए सिर्फ लिमिटेड ओवर क्रिकेट ही खेले हैं. फैंस की हमेशा से ही शिकायत रहती है कि संजू को टीम इंडिया पर्याप्त मौके नहीं मिलते हैं. संजू पूर्व भारतीय विकेटकीपर धोनी की तरह ही मैदान पर शांत रहते हैं. उन्होंने 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 301 रन और 11 वनडे में 330 रन बनाए हैं.

जितेश शर्मा (Jitesh Sharma)

आईपीएल में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने वाले जितेश शर्मा भले ही बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हों, पर उन्होंने कुछ आतिशी और मैच जिताऊ इनिंग जरूर खेली हैं. उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है. हालांकि उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में एंट्री की दस्तक दी है. जितेश ने अपने करियर मे अब तक 22 आईपीएल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 20 पारियों में उन्होंने 27.82 की औसत और 164.81 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए हैं.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में फॉर्म से जूझ रहे सूर्या का बल्ला एक बार फिर आग उगलने लगा है. पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार पारियां खेली हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 गेंदों पर 66 रन और राजस्थान के खिलाफ 29 गेंदों पर 55 रन बनाए. WTC फाइनल में अगर उन्हें जगह मिलती है तो वह मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान कर सकते हैं. उन्होंने 1 टेस्ट की 1 पारी में 8 रन बनाए है.

ये भी पढ़ें:

World Cup Venue: इस मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से होगा मैच; इन वेन्य पर खेलेगी बाबर सेना!

KL Rahul Ruled Out: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल सीजन के बाकी बचे मैचों से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य; कोहली-अय्यर की फिफ्टी
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget