एक्सप्लोरर

World Cup Venue: इस मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से होगा मैच; इन वेन्य पर खेलेगी बाबर सेना!

2023 ODI World Cup: आईपीएल खत्म होने के बाद बीसीसीआई विश्व कप का शेड्यूल घोषित करेगा. अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो 50 ओवर का विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा.

India vs Pakistan, World Cup 2023, Team India, IND Vs PAK: इस साल के अंत में भारत में आईसीसी वनडे विश्व कप खेला जाना है. इसका सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस विश्व कप का शेड्यूल भले ही अभी जारी ना हुआ हो पर भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच किस मैदान (World Cup Venue) पर होगा इसकी जानकारी सामने आई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा सकता है. इस मैच को देखने बड़ी संख्या में फैंस आएंगे. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अहमदाबाद में मुकाबला कराने पर विचार कर रहा है. यहां 1 लाख दर्शक आराम से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

इस दिन जारी होगा शेड्यूल

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल खत्म होने के बाद बीसीसीआई (BCCI) विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) का शेड्यूल घोषित करेगा. अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो 50 ओवर का विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा. इसके लिए कई वेन्यू शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं. नागपुर, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, बेंगलुरु और धर्मशाला इस सूची में शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान के सभी मैच सुरक्षा कारणों से चेन्नई, बैंगलोर और कोलकाता में खेले जा सकते हैं.हालांकि, इन स्थलों में से केवल सात ही भारत के लीग मैचों की मेजबानी करेंगे. अहमदाबाद एकमात्र ऐसा स्थान हो सकता है जहां भारत दो मैच खेलता है, बशर्ते टीम फाइनल में पहुंच जाए. 

यहां खेल सकता पाकिस्तान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सुरक्षा कारणों से अपने ज्यादातर मैच चेन्नई और बेंगलुरू में खेल सकता है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स को भी वेन्यू माना जा रहा है. इसी तरह बांग्लादेश भी अपने अधिकांश मैच कोलकाता और गुवाहाटी में खेल सकता है क्योंकि इससे पड़ोसी देश के फैंस के लिए यात्रा की दूरी कम हो जाएगी. अक्टूबर-नवंबर में मानसून का मौसम होने के कारण बीसीसीआई नवंबर के पहले सप्ताह से पहले देश के दक्षिणी भागों में मैचों को पूरा करने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने भारतीय टीम प्रबंधन के साथ भी परामर्श किया और पाकिस्तान के अलावा मैचों के लिए अपनी प्राथमिकताएं मांगीं.

होम एडवांटेज लेना चाहेगी टीम

सूत्रों ने कहा कि भारतीय टीम ने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि वह ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia), इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच ऐसे स्थलों पर अलॉट करे जहां स्पिनरों को मदद मिले. बोर्ड से कहा गया है कि वह स्लो पिचों को तरजीह दी जाए जिससे कथित होम एडवांटेज लिया जा सके. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "भारतीय टीम ने पिछले कुछ वर्षों में घर में धीमी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन किया है. इसलिए टीम प्रबंधन ने अनुरोध किया था कि जब भी कार्यक्रम तैयार किया जा रहा हो तो भारतीय टीम को धीमी पिचों पर टॉप टीमों का सामना करना चाहिए."

चेन्नई में खेल सकती ऑस्ट्रेलिया

सूत्रों ने कहा कि स्टेट यूनिट पहले ही अपनी विश लिस्ट बीसीसीआई को दे चुकी हैं, लेकिन मैचों के आयोजन स्थलों के आवंटन पर फैसला सिर्फ बीसीसीआई ही करेगा. उन्होंने कहा कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मैच की मेजबानी करने की प्रबल संभावना है, जबकि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल अन्य सेंटर्स में खेले जाएंगे जहां पिचें धीमी होंगी. बीसीसीआई ने 50 ओवर के विश्व कप से पहले देश भर में स्टेडियमों को अपग्रेड करने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले कहा था कि स्टेडियमों की स्थिति पर हालिया आलोचना के बाद बोर्ड इसमें सुधार करेगा.

ये भी पढ़ें:

RR vs GT: आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस में होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानिए किसकी होगी जीत?

KL Rahul Ruled Out: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल सीजन के बाकी बचे मैचों से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget