एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: ये खिलाड़ी टीम इंडिया को बना सकते हैं चैंपियन, अकेले पलट सकते हैं बाज़ी

Team India: टी20 वर्ल्ड का आगाज 16 अक्टूबर से होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के टॉप चार खिलाड़ियों के बारे में जो टीम इंडिया को चैंपियन बना सकते हैं.

Top Players of India for T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होने वाला है. वहीं इस वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और वहां अभ्यास भी शुरू कर दिया है. टीम इंडिया इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 15 सालों का सूखा खत्म करने उतरेगी और दूसरी बार यह वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी. ऐसे में आज हम आपको भारतीय टीम के चार ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो भारत को चैंपियन बना सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 रैकिंग में नंबर दो पर काबिज सूर्यकुमार यादव भारत को टी20 वर्ल्ड कप जितानें में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. सूर्यकुमार फिलहाल कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी. सूर्यकुमार यादव ने अबतक कुल 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1045 रन बनाए हैं. वहीं उनका बेस्ट स्कोर 117 का रहा है.

हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या का नाम शामिल हैं. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. वहीं इंजरी से लौटने के बाद अपनी तेज गेंदबाजी में भी काफी अच्छा काम किया है. ऐसे में पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का तुरुप का इक्का बन सकते हैं. पांड्या के टी20 करियर को देंखे तो उन्होंने 73 टी20 मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने 989 रन और 53 विकेट अपने नाम किया है.

दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 2007 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे. ऐसे में भारतीय टीम को उनसे काफी उम्मीद होगी. दिनेश वर्ल्ड कप में टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. दिनेश ने हाल ही में खत्म हुई दक्षिण अफ्रीका सीरीज में कमाला की बल्लेबाजी भी की थी. दिनेश ने भारत के लिए 56टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 672 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. दिनेश कार्तिक के अलावा रोहित ही दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2007 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे. ऐसे में टीम को इस वर्ल्ड कप में भी रोहित के बल्ले से धमाके की पूरी उम्मीद रहेगी. रोहित ने भारत के लिए अबतक 142टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 3737 रन बनाए हैं. वहीं रोहित टी20 क्रिकेट में 4 बार शतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

NZ vs PAK: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, बाबर आज़म ने ताबड़तोड़ अर्धशतक से दिलाई जीत

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, पर्थ से सामने आईं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget