एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, 'हमारी पूरी टीम पर है दबाव

रोहित ने कहा, "टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है, इससे ज्यादा कुछ नहीं. कोई एक निश्चित विभाग नहीं है.

पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों सात विकेट से मात खाने के बाद भारत को यहां बुधवार को दूसरे मैच में बांग्लादेश का सामना करना है. इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने माना है कि टीम पर दबाव है. भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश के सामने 148 रनों का स्कोर खड़ा किया था. मुश्फीकुर रहीम ने 19वें ओवर में चार चौके मार भारत से मैच छीन अपनी टीम को मेजबान के खिलाफ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली जीत दिलाई थी. रोहित ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है, इससे ज्यादा कुछ नहीं. कोई एक निश्चित विभाग नहीं है. आप एक टीम के तौर पर हारते हो न कि एक गेंदबाजी इकाई के रूप में. इसलिए अब ध्यान सिर्फ टीम पर होगा." उन्होंने कहा, "बल्लेबाजों को अपना काम करना होगा. गेंदबाजों को अच्छा करना होगा और अहम विकेट लेने होंगे. यह एक विचार है. हम किसी एक विभाग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, क्योंकि हम एक टीम के तौर पर हारे हैं न कि एक खिलाड़ी के तौर पर." रोहित ने ऐसे भी संकेत दिए हैं कि वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में होने वाले दूसरे मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "हमारी बल्लेबाजी अच्छी है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी तरह के बदलाव की जरूरत है. हम पिच को देखेंगे और इसके हिसाब से फैसले लेंगे. हम देखेंगे कि एक टीम के तौर पर हम क्या कर सकते हैं." उन्होंने कहा, "पिछले मैच में हमने जो तेज गेंदबाजी संयोजन इस्तेमाल किया था, वो पिच को देखकर चुना गया था. हम आज पिच को दोबारा देखेंगे. इसके बाद देखेंगे कि हमारी टीम क्यो होनी चाहिए." अगर भारत बदलाव करता है तो खलील को बाहर कर शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget