एक्सप्लोरर

आईसीसी अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन दौर के मतदान हो सकते हैं: रिपोर्ट

न्यूजीलैंड के बार्कले या सिंगापुर के ख्वाजा को चुनाव जीतने के लिए कम से कम 11 वोट (दो-तिहाई बहुमत) की आवश्यकता होगी, लेकिन खंडित जनादेश की स्थिति में ऐसा मुश्किल होगा.

दुबई: ग्रेग बार्कले और इमरान ख्वाजा के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले स्वतंत्र अध्यक्ष के चुनाव में अगर किसी उम्मीदवार को 11 मत नहीं मिले तो इसके निदेशक मंडल को तीन दौर की मतदान प्रक्रिया में शामिल होना पड़ सकता है.

आईसीसी की वार्षिक त्रैमासिक बैठक सोमवार को शुरू हुई और इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रक्रिया में निदेशक मंडल के 16 सदस्य भाग लेंगे, जिसमें 12 पूर्ण सदस्यों (टेस्ट खेलने वाले देश) के अलावा तीन एसोसिएट देश और एक स्वतंत्र महिला निदेशक (पेप्सिको की इंद्रा नूई) भी हैं.

न्यूजीलैंड के बार्कले या सिंगापुर के ख्वाजा को चुनाव जीतने के लिए कम से कम 11 वोट (दो-तिहाई बहुमत) की आवश्यकता होगी, लेकिन खंडित जनादेश की स्थिति में ऐसा मुश्किल होगा. ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें तीन दौर का मतदान होगा.

वेबसाइट के मुताबिक, ‘‘मतदान (पहले दौर) के बाद अगर किसी भी उम्मीदवार को जरूरी मत नहीं मिलते हैं, तो मतदान का एक और दौर इस सप्ताह के आखिर में होगा.’’

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘अगर उसके बाद भी कोई जरूरी मत हासिल करने में सफल नहीं रहा तो तीसरे और आखिरी दौर का मतदान होगा. यदि उसके बाद दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला तो यह माना जा रहा है कि ख्वाजा को एक निश्चित अवधि के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा. मतदान इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हो रहा है.’’

यह समझा जा रहा है कि भारत एसईएनए देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के साथ बार्कले के लिए मतदान करेगा, जो अधिक द्विपक्षीय सीरीज खेलने का समर्थन करते हैं. मौजूदा आर्थिक स्थिति में यह इन बोर्डों के वित्तीय मॉडल के अनुरूप हैं.

ख्वाजा का समर्थन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी कर रहे हैं. सिंगापुर क्रिकेट बोर्ड का यह पूर्व अध्यक्ष आईसीसी की अधिक प्रतियोगिता का पक्षधर है, जो एसोसिएट देशों के राजस्व पूल में वृद्धि करेगा. ख्वाजा भारत के शशांक मनोहर के आईसीसी अध्यक्ष पद से हटने के बाद से इसके ख्वाजा वर्तमान में अंतरिम अध्यक्ष हैं. ख्वाजा को मनोहर के विश्वासपात्र के रूप में जाना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: अर्धशतक लगाकर आउट हुए ध्रुव जुरेल, भारत का 7वां विकेट गिरा
LIVE: अर्धशतक लगाकर आउट हुए ध्रुव जुरेल, भारत का 7वां विकेट गिरा
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget