एक्सप्लोरर

टेस्ट सीरीज में मिली धाकड़ जीत में उमेश यादव के प्रदर्शन पर चर्चा भी है जरूरी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत में तेज गेंदबाजों का रोल अहम है. भारतीय तेज गेंदबाजों की टोली में उमेश यादव के लिए ये सीरीज काफी अहम रही.

विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लिया. जीत के बाद भी उन्होंने हनुमा विहारी को प्लेइंग 11 से बाहर बिठाया. अमूमन जीत के बाद प्लेइंग 11 में बदलाव करने से पहले कोई भी कप्तान दस बार सोचता है. लेकिन विराट ऐसे जोखिम उठाने में माहिर हैं. हाल के दिनों में तो वो ये भी कह चुके हैं कि अगर कोई खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर किया जाता है तो उसे उसकी वजह पता होती है.

खैर, पुणे टेस्ट के लिए विराट कोहली हनुमा विहारी की जगह उमेश यादव को प्लेइंग 11 में लेकर आए. उमेश करीब 10 महीने बाद टेस्ट टीम में शामिल किए गए थे. साल 2019 में वो पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे. उन्होंने पुणे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 3-3 विकेट लिए. इसमें भी पहली पारी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तीनों टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसमें डेन एल्गर, मार्करम और ब्रुइन शामिल थे.

इसके बाद रांची टेस्ट मैच की बारी आई. उमेश यादव को फिर प्लेइंग 11 में मौका दिया गया. रांची टेस्ट की पहली पारी में उमेश यादव ने 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए. सीरीज में कुल मिलाकर उन्होंने 11 विकेट लिए. उमेश यादव के इस प्रदर्शन के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. उमेश यादव ने टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में मोहम्मद शमी के साथ मिलकर अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान किया. इस सीरीज का उनके लिए बड़ा फायदा ये है कि अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की लिस्ट में उन्हें ईशांत शर्मा पर वरीयता दी जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरीज में ईशांत शर्मा ने बिल्कुल प्रभावित नहीं किया.

किस रणनीति से उमेश को मिली कामयाबी

पिछले दो-तीन साल में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लाइन-लेंथ से दुनिया के बड़े बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल मिली कामयाबी की सबसे बड़ी वजह ही यही थी कि अब भारतीय तेज गेंदबाज रफ्तार के साथ साथ लाइन लेंथ पर गेंद फेंक रहे हैं. उमेश यादव वैसे भी राउंड ऑर्म एक्शन से गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने इस सीरीज में अपनी बाउंसर गेंदों का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया. उन्होंने दोनों टेस्ट मैचों को मिलाकर करीब 48 फीसदी गेंदबाजी विकेट की लाइन में की. जो किसी भी गेंदबाज की कामयाबी के लिए जरूरी शर्त है. उन्होंने मैच में रिवर्स स्विंग कराई. जिसे खेलने में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज असहज दिखाई दिए. इन सारी खूबियों के साथ साथ उन्होंने जब जब नई गेंद संभाली तो लेट आउट स्विंग कराई जो अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान करती रही. एक अनुभवी तेज गेंदबाज के तरकश में जितने तीर होने चाहिए वो सारे तीर इस सीरीज में उमेश यादव के तरकश में नजर आए.

बुमराह और भुवनेश्वर का बैकअप

विराट कोहली लगातार ये बात कहते रहे हैं कि वो टीम के किसी भी खिलाड़ी को ‘बर्न-आउट’ नहीं करना चाहते. यही वजह है कि वो हर एक खिलाड़ी को बीच बीच में आराम देते रहते हैं. ये नियम तेज गेंदबाजों पर खास तौर पर लागू होता है क्योंकि सबसे ज्यादा फिटनेस की परेशानी तेज गेंदबाजों को ही झेलनी होती है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को तब झटका लगा था कि जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए. हार्दिक पांड्या भी चोट की वजह से टीम से बाहर हैं. भुवनेश्वर कुमार भी टीम में नहीं हैं.

ऐसे में इस बात का थोड़ा बहुत डर हर हिंदुस्तानी क्रिकेट फैन को था कि कहीं फ्रंटलाइन तेज गेंदबाजों की गैर मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत पर भारी ना पड़ जाए. लेकिन मोहम्मद शमी और उमेश यादव की जोड़ी ने बुमराह की कमी नहीं खलने दी. इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर सीरीज में 24 विकेट लिए. यानी अब टीम इंडिया अपने घर में भी जीत दिलाने के लिए सिर्फ स्पिन गेंदबाजों की मोहताज नहीं रही. दक्षिण अफ्रीका की टीम दो टेस्ट मैचों में पारी के अंतर से हारी. इन तेज गेंदबाजों की घातक बल्लेबाजी का इसमें बड़ा रोल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget